नहीं बना मधुमास
में, बासन्ती परिवेश।।
नभ आँसू टपका रहा,
सहमे रस्म-रिवाज।
बहुत विलम्बित हो
रहा, ऐसे में ऋतुराज।।
लौट-लौट कर आ रहा,
हाड़ कँपाता शीत।
मौसम ने छेड़ा नहीं, मनभावन संगीत।।
शुरू हो रहा आज से, विश्व प्रणय सप्ताह।
लेकिन मौसम कर रहा,
सब अरमान तबाह।।
प्रणय-निवेदन के
लिए, मौसम है प्रतिकूल।
उपवन में अब तक
नहीं, खिले बसन्ती फूल।।
सरसों फूली ही नहीं,
हरे-हरे सब खेत।
सुमनों बिन सूने
पड़े, अब भी हृदय-निकेत।।
पश्चिम की है
सभ्यता, थोड़े दिन का प्यार।
प्रणय-दिवस के बाद में,
हो जाती तकरार।।
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
Linkbar
फ़ॉलोअर
बुधवार, 6 फ़रवरी 2019
दोहे "विश्व प्रणय सप्ताह" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
मंगलवार, 5 फ़रवरी 2019
दोहे "बहता शीतल नीर" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
सरदी अब घटने लगी, चहका है मधुमास।
खेतों से नव-अन्न की, आने लगी सुवास।।
--
बया नीड़ से झाँकती, अपने चारों ओर।
हरित धरा पर हो गयी, अब तो सुन्दर भोर।।
--
धूम मचाने आ गया, फिर से अब ऋतुराज।
बदल गया मधुमास में, सबका आज मिजाज।।
--
जोड़ों पर चढ़ने लगा, फिर से इश्क बुखार।
वादों की चलने लगी, अब तो मस्त बयार।।
--
लगा पिघलने हिमालय, बहता शीतल नीर।
काँवड़ लेने जायेंगे, अब बहनों के वीर।।
--
मौसम आवारा हुआ, उमड़ रहा है प्यार।
नेह-नीर का पान कर, फूल बने उपहार।।
--
बिखरे चारों ओर हैं, प्रेम-दिवस के रंग।
दकियानूसी लोग तो, करें रंग में भंग।।
|
सोमवार, 4 फ़रवरी 2019
दोहे "अढ़सठ आज बसन्त" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
जीवन में से घट गया, एक सुहाना साल।
क्या खोया क्या पा लिया, करता हूँ पड़ताल।।
--
मना रहा है जन्मदिन, मेरा कुल परिवार।
अपने-अपने ढंग से, लाये सब उपहार।।
--
जीवन-साथी चल रहा, थाम हाथ में हाथ।
चार दशक से अधिक से, हम दोनों हैं साथ।।
--
धीरे-धीरे कट गये, यूँ ही अढ़सठ साल।
प्यार और तकरार में, हुआ न कभी बबाल।।
--
होते घर-परिवार में, कभी-कभी मतभेद।
किन्तु न होने चाहिएँ, आपस में मनभेद।
--
सुख सरिता में हो सदा, सीधा-सरल बहाव।
पार करे भवसिन्धु को, जीवन की ये नाव।।
--
ज्यादातर तो कट गयी, थोड़ी है अवशेष।
गुज़र जाय वो शान से, जितनी भी है शेष।।
--
जगतनियन्ता आपसे, इतना है अनुरोध।
जब तक इस जग में रहूँ, रखना मुझे सुबोध।।
--
होते बढ़ती उमर में, शिथिल सभी के अंग।
मेधा मेरे भाल से, कभी न करना भंग।।
--
ईश सदा करना कृपा, लगे न कोई रोग।
अन्तसमय तक अंग सब, मेरे रहें निरोग।।
--
बीत गये सुख के यहाँ, अढ़सठ आज बसन्त।
देने को शुभकामना, आये हैं श्रीमन्त।।
--
दिल से निकली भावना, है सच्चा उपहार।
जन्मदिवस पर सभी का, करता हूँ आभार।।
|
रविवार, 3 फ़रवरी 2019
गीत "प्रीत की सौगात लेकर, जन्मदिन फिर आज आया"
प्रीत की सौगात लेकर, जन्मदिन फिर आज आया।।
साल बीता, माह बीते, बीतते दिन-पल गये,
बालपन-यौवन समय के साथ सारे ढल गये,
फिर दरकते पत्थरों ने, ज़िन्दग़ी का गीत गाया।
प्रीत की सौगात लेकर, जन्मदिन फिर आज आया।।
धार के विपरीत ही चलता रहा हूँ मैं हमेशा,
वक्त की रफ्तार को छलता रहा हूँ मैं हमेशा,
प्रतिकूल को अनुकूल करके, पथ अलग मैंने बनाया।
प्रीत की सौगात लेकर, जन्मदिन फिर आज आया।।
गान कर भँवरे रिझाते हैं हमेशा ही सुमन को,
सीख ली है देखकर मैंने परिन्दों की लगन को,
बीन कर तृण-पात मैंने, नीड़ सपनों का बनाया।
प्रीत की सौगात लेकर, जन्मदिन फिर आज आया।।
लोग मेरे जन्मदिन पर, रस्म की करते अदायी,
कम हुआ है साल पर, स्वीकार करता हूँ बधायी,
देखकर अपनत्व सबका, हर्ष है मन में समाया।
प्रीत की सौगात लेकर, जन्मदिन फिर आज आया।।
|
शनिवार, 2 फ़रवरी 2019
दोहे "चली बजट की नाव" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
सीना छप्पन इंच
का, तन है बहुत सुडौल।
मोदी अपने पक्ष
में, बना रहे माहौल।।
जनमानस को दे रहे,
लुभावने सन्देश।
पाँच साल के लिए
फिर, बना रहे परिवेश।।
झलक रहा संकल्प
में, देखो आम चुनाव।
पार लगाने के लिए,
चली बजट की नाव।।
पाँच साल शासन
किया, बनकर तानाशाह।
आज अचानक हो गये, कैसे भामाशाह।।
कल भी मुद्दा राम
था, अब भी मुद्दा राम।
सत्ता की कुंजी
बना, आज राम का नाम।।
|
शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2019
दोहे "मैदानों पर मेह" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
कुहरे ने सूरज ढका, थर-थर काँपे देह।
पर्वत पर हिमपात है, मैदानों पर मेह।१।
--
कल तक छोटे वस्त्र थे, फैशन की थी होड़।
लेकिन सरदी में सभी, रहे शाल को ओढ़।२।
--
ऊनी कपड़े पहनकर, मिलता है आराम।
बच्चे-बूढ़े सेंकते, अपनी शीतल चाम।३।
--
ख़ास मजे को लूटते, व्याकुल होते आम।
गाजर का हलवा यही, खाते सुबहो-शाम।३।
--
आज घरेलू गैस के, बढ़े हुए हैं भाव।
लकड़ी मिलती हैं नहीं, कैसे जले अलाव।४।
--
हाड़ काँपता शीत से, ठिठुरा देश-समाज।
गीजर-हीटर क्या करें, बिन बिजली के आज।५।
--
बाजारों में हो गया, महँगा आटा-दाल।
निर्धन का तो हो रहा, जीना आज मुहाल।६।
--
गुणवानों की जेब में, कौड़ी नहीं छदाम।
कंगाली में हो रहा, परमारथ का काम।७।
--
कविता लिखकर हो गया, जीवन मटियामेट।
दोहे लिखने से नहीं, भरता पापी पेट।८।
--
दुनिया भर में चल रहा, अस्त्र-शस्त्र का खेल।
कैसे इन हालात में, हो आपस में मेल।९।
--
कलमकार रचना करें, सन्त करें उपदेश।
लोगों के कल्याण को, देते ये सन्देश।१०।
|
गुरुवार, 31 जनवरी 2019
दोहे "जन्मभूमि में राम" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
|
मौजूदा माहौल में, किसको
कहें महान।
आज देश में चल रहा, आतंकी
फरमान।।
भ्रष्ट आचरण देश में, फैला
चारों ओर।
सरकारी अनुभाग में, बैठे रिश्वतखोर।।
मुद्दा बनकर रह गया, आज
राम का नाम।
अब भी रहते टेण्ट में,
जन्मभूमि में राम।।
बना हुआ है देश में, हिंसा
का परिवेश।
मात्र किताबों में बचे,
ऋषियों के सन्देश।।
गाँधी पर भारी पड़ा, देखो
नाथूराम।
दोनों का इतिहास में, अमर
हो गया नाम।।
जर्रे-जर्रे मॆं नहीं, आज
राम-रहमान।
अब तो पूजा-पाठ के, आलीशान
मकान।।
धनवानों की कैद में, रहते
हैं गुणवान।
निर्बल का बलराम है, आज
राम का नाम।।
|
लोकप्रिय पोस्ट
-
लगभग 24 वर्ष पूर्व मैंने एक स्वागत गीत लिखा था। इसकी लोक-प्रियता का आभास मुझे तब हुआ, जब खटीमा ही नही इसके समीपवर्ती क्षेत्र के विद्यालयों म...
-
दोहा और रोला और कुण्डलिया दोहा दोहा , मात्रिक अर्द्धसम छन्द है। दोहे के चार चरण होते हैं। इसके विषम चरणों (प्रथम तथा तृतीय) मे...
-
नये साल की नयी सुबह में, कोयल आयी है घर में। कुहू-कुहू गाने वालों के, चीत्कार पसरा सुर में।। निर्लज-हठी, कुटिल-कौओं ने,...
-
समास दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को कहा जाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं कि ...
-
आज मेरे छोटे से शहर में एक बड़े नेता जी पधार रहे हैं। उनके चमचे जोर-शोर से प्रचार करने में जुटे हैं। रिक्शों व जीपों में लाउडस्पीकरों से उद्घ...
-
इन्साफ की डगर पर , नेता नही चलेंगे। होगा जहाँ मुनाफा , उस ओर जा मिलेंगे।। दिल में घुसा हुआ है , दल-दल दलों का जमघट। ...
-
आसमान में उमड़-घुमड़ कर छाये बादल। श्वेत -श्याम से नजर आ रहे मेघों के दल। कही छाँव है कहीं घूप है, इन्द्रधनुष कितना अनूप है, मनभावन ...
-
"चौपाई लिखिए" बहुत समय से चौपाई के विषय में कुछ लिखने की सोच रहा था! आज प्रस्तुत है मेरा यह छोटा सा आलेख। यहाँ ...
-
मित्रों! आइए प्रत्यय और उपसर्ग के बारे में कुछ जानें। प्रत्यय= प्रति (साथ में पर बाद में)+ अय (चलनेवाला) शब्द का अर्थ है , पीछे चलन...
-
“ हिन्दी में रेफ लगाने की विधि ” अक्सर देखा जाता है कि अधिकांश व्यक्ति आधा "र" का प्रयोग करने में बहुत त्र...






