जैसा जन-गण ने
चाहा था, वैसा ये हिन्दुस्तान नहीं।।
शासक जितने अब तक
आये,
सब ने दिया दिलाशा
है,
पूरी नहीं किसी ने
भी की,
जनता की अभिलाषा
है,
जननायक की
कथनी-करणी, में देखा ईमान नहीं।
जैसा जन-गण ने
चाहा था, वैसा ये हिन्दुस्तान नहीं।।
सरकारी दफ्तर में
बैठे,
घूसखोर कारिन्दे
हैं,
अच्छा-खासा वेतन
पाकर,
हुए आचरण गन्दे
हैं,
सेवा का जज्बा सेवक
में, सेवा के दौरान नहीं।
जैसा जन-गण ने
चाहा था, वैसा ये हिन्दुस्तान नहीं।।
सबको अपनी पड़ी
यहाँ पर,
जाय भाड़ में देश
भले,
अपना उल्लू सीधा
करने,
दल के दल हैं आज
चले,
हमें हमारे स्वर्णिम
युग का, कोई यहाँ गुमान नहीं।
जैसा जन-गण ने
चाहा था, वैसा ये हिन्दुस्तान नहीं।।
सीमाओं पर बिना
युद्ध के,
सैनिक हों बलिदान
जहाँ,
इससे अधिक शहादत
का,
होगा बोलो अपमान कहाँ,
बैरी तो बैरी है
उसको, करो क्षमा का दान नहीं।
जैसा जन-गण ने
चाहा था, वैसा ये हिन्दुस्तान नहीं।।
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
Linkbar
फ़ॉलोअर
गुरुवार, 24 जनवरी 2019
गीत "वैसा हिन्दुस्तान नहीं" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
बुधवार, 23 जनवरी 2019
दोहे "राम आ रहे याद" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
पाश्चात्य परिवेश में, दूषित हुआ चरित्र।।
बदलीं सारी नीतियाँ, बदले सभी
रिवाज।
खान-पान में शुद्धता, नहीं रही है
आज।।
तन पर उजले वस्त्र हैं, मन में पसरा पाप।
महज दिखावे के लिए, होते पूजा-जाप।।
बगुलों ने जब हंस का, रूप लिया हो धार।
लोकतन्त्र की नाव तब, कैसे होगी पार।।
भाषण से करते सभी, भारत को सम्पन्न।
महँगाई की मार से, जनता हुई विपन्न।।
जनमभूमि का राम
की, सुलझा नहीं विवाद।
निर्वाचन के समय ही, राम आ रहे याद।।
|
मंगलवार, 22 जनवरी 2019
दोहे "ओलों की बरसात" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक)
|
ठण्डा पड़ा कुमाउँ
है, शीतल है गढ़वाल।
आज उत्तराखण्ड में,
जीना हुआ मुहाल।।
मौसम है हेमन्त
का, पर्वत पर हिमपात।
मैदानों में हो
रही, ओलों की बरसात।।
बादल नभ पर हैं
घने, बरस रहे हैं खूब।
बेमौसम बरसात से,
लोग रहे हैं ऊब।।
मौसम में बदलाव
का, ढंग हुआ विपरीत।
माघ मास में आज भी,
जीत रहा है शीत।।
चहल-पहल गुम हो
गयी, बाजारों से आज।
बर्फीली शीतल हवा,
करती सबको तंग।।
गंगा जी के घाट
पर, बरस रहा है शीत।
हुए आज बेमायने, भजन
और संगीत।।
ऐसा मौसम देखकर, रोने
लगा बसन्त।
नहीं हो रहा है
अभी, यहाँ शीत का अन्त।।
|
सोमवार, 21 जनवरी 2019
दोहे "कुम्भ-श्रद्धा का आधार" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक)
|
संगम
नगरी में जुटे, कोटि-कोटि नर-नार।
कुम्भ
सनातन धर्म की, श्रद्धा का आधार।।
तप
करने को आ गये, गंगा-तट पर सन्त।
भजन-कीर्तन-भागवत,
करते नित्य महन्त।।
पौष
विदा अब हो गया, कुहरा गया सिधार।
अमृत
सबको बाँटती, गंगा जी की घार।।
धीरे-धीरे
बढ़ रहा, अब दिन का दिनमान।
माघ
मास में कीजिए, पूजा, जप, तप-दान।।
माता
के नवरात्र हों, या कोई भी पर्व।
अपने-अपने
पर्व पर, दुनियाभर को गर्व।।
|
रविवार, 20 जनवरी 2019
दोहे "खुश हो रहा बसन्त" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री "मयंक")
शनिवार, 19 जनवरी 2019
अनुवाद "हरे पेड़ के नीचे BY WILLIAM SHAKESPEARE" (अनुवादक-डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
|
“Under the greenwood tree”
BY WILLIAM SHAKESPEARE
हरे पेड़ के नीचे
(अनुवादक-डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
भावानुवाद
हरे पेड़ के नीचे
रहकर हरियाली में
मीठे सुर में गीत सुनाकर
साथ परिन्दों के
कौन रहेगा
मीत यहाँ पर
कौन बनेगा
बनकर बन प्यारा
वही रहेगा
मधुर-मधुर गायेगा
स्वर भरके
जो गीत यहाँ पर
आओ खुश होकर
सब समझो सबको मीत यहाँ
सब ऋतुएँ अनुकूल बनें तब
कोई न होगा
जग में जब विपरीत यहाँ
आओ-आओ खुश हो करके
सेंको धूप सुहानी
खुशी मिलेगी जब ही जग में
हो जायेगी तब आसानी
अगर तमन्नाएँ तज कर
जो मिल जाये खायें
मिट जायेगा बैर-भाव
जब मीत सभी बन जायें
आओ बनकर मीत खुशी से
सरदी के ऊबड़-खाबड़
मौसम को छोड़ो
सब ऋतुएँ अनुकूल बनेंगी
शत्रु नहीं है कोई यहाँ पर
व्यर्थ अहम् को मत ओढ़ो
|
शुक्रवार, 18 जनवरी 2019
कविता "सेमल ने बसन्त चहकाया" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
पाई है कुन्दन कुसुमों ने
कुमुद-कमलिनी जैसी काया।
आकर सबसे पहले
सेमल ने ऋतुराज सजाया।।
महावृक्ष है सेमल का यह,
खिली हुई है डाली-डाली।
हरे-हरे फूलों के मुँह पर,
छाई है बसन्त की लाली।।
सर्दी के कारण जब तन में,
शीत-वात का रोग सताता।
सेमलडोढे की सब्जी से,
दर्द अंग का है मिट जाता।।
जब बसन्त पर यौवन आता,
तब ये खुल कर मुस्काते हैं।
भँवरे इनको देख-देखकर,
मन में हर्षित हो जाते हैं।।
सुमन लगे हैं अब मुर्झाने,
वासन्ती अवसान हो रहा।
तब इन पर फलियाँ-फल आये,
लम्बा दिन का मान हो रहा।।
गर्मी का मौसम आते ही,
चटक उठीं सेंमल की फलियाँ।
रूई उड़ने लगी गगन में,
फूलो-फलो और मुस्काओ,
सीख यही देता है सेंमल।
तन से रहो सुडोल हमेशा,
किन्तु बनाओ मन को कोमल।।
|
लोकप्रिय पोस्ट
-
लगभग 24 वर्ष पूर्व मैंने एक स्वागत गीत लिखा था। इसकी लोक-प्रियता का आभास मुझे तब हुआ, जब खटीमा ही नही इसके समीपवर्ती क्षेत्र के विद्यालयों म...
-
दोहा और रोला और कुण्डलिया दोहा दोहा , मात्रिक अर्द्धसम छन्द है। दोहे के चार चरण होते हैं। इसके विषम चरणों (प्रथम तथा तृतीय) मे...
-
नये साल की नयी सुबह में, कोयल आयी है घर में। कुहू-कुहू गाने वालों के, चीत्कार पसरा सुर में।। निर्लज-हठी, कुटिल-कौओं ने,...
-
समास दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को कहा जाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं कि ...
-
आज मेरे छोटे से शहर में एक बड़े नेता जी पधार रहे हैं। उनके चमचे जोर-शोर से प्रचार करने में जुटे हैं। रिक्शों व जीपों में लाउडस्पीकरों से उद्घ...
-
इन्साफ की डगर पर , नेता नही चलेंगे। होगा जहाँ मुनाफा , उस ओर जा मिलेंगे।। दिल में घुसा हुआ है , दल-दल दलों का जमघट। ...
-
आसमान में उमड़-घुमड़ कर छाये बादल। श्वेत -श्याम से नजर आ रहे मेघों के दल। कही छाँव है कहीं घूप है, इन्द्रधनुष कितना अनूप है, मनभावन ...
-
"चौपाई लिखिए" बहुत समय से चौपाई के विषय में कुछ लिखने की सोच रहा था! आज प्रस्तुत है मेरा यह छोटा सा आलेख। यहाँ ...
-
मित्रों! आइए प्रत्यय और उपसर्ग के बारे में कुछ जानें। प्रत्यय= प्रति (साथ में पर बाद में)+ अय (चलनेवाला) शब्द का अर्थ है , पीछे चलन...
-
“ हिन्दी में रेफ लगाने की विधि ” अक्सर देखा जाता है कि अधिकांश व्यक्ति आधा "र" का प्रयोग करने में बहुत त्र...











