वक्त के साथ बदलना सीखो कायदे से जरा चलना सीखो रास्ते खुद-ब-खुद मिल
जायेंगे घर से बाहर तो निकलना
सीखो जलना पड़ता है रौशनी के लिए शम्मा जैसा तो पिघलना
सीखो आदमीयत को अपनी पहचानों हौसला रखके सँभलना सीखो तू-तू, मैं-मैं न करो अपनों से उम्र के साथ में ढलना
सीखो बे-वजहा क्यों गुरूर करते
हो बुरे जज्बात कुचलना सीखो खोल दो अब तो बन्द दरवाजे खुली हवा में टहलना सीखो जीत जाओगे भरोसा रक्खो हार कर हाथ न मलना सीखो "रूप" पर इतना
क्यों इठलाते हो प्यार की आग में जलना सीखो -- |
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

सादर नमस्कार ,
जवाब देंहटाएंआपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल मंगलवार (7-6-22) को "पेड़-पौधे लगाएं प्रकृति को प्रदूषण से बचाएं"(चर्चा अंक- 4454) पर भी होगी।
आप भी सादर आमंत्रित है,आपकी उपस्थिति मंच की शोभा बढ़ायेगी।
------------
कामिनी सिन्हा
रास्ते खुद-ब-खुद मिल जायेंगे
जवाब देंहटाएंघर से बाहर तो निकलना सीखो
वाह! प्रेरित करती बेहतरीन ग़ज़ल
जीत जाओगे भरोसा रक्खो
जवाब देंहटाएंहार कर हाथ न मलना सीखो
बहुत सुंदर