जिसकी माटी में चहका हुआ है सुमन, मुझको प्राणों से प्यारा है मेरा वतन। जिसकी घाटी में महका हुआ है पवन, मुझको प्राणों से प्यारा है मेरा वतन।। -- जिसके उत्तर में अविचल हिमालय खड़ा, और दक्षिण में फैला है सागर बड़ा. नीर से सींचती गंगा-यमुना चमन। मुझको प्राणों से प्यारा है मेरा वतन।। -- वेद, कुरआन-बाइबिल का पैगाम है, ज़िन्दगी प्यार का दूसरा नाम है, कामना है यही हो जगत में अमन। मुझको प्राणों से प्यारा है मेरा वतन।। -- सिंह के दाँत गिनता, जहाँ पर भरत, धन्य आजाद हैं और विस्मिल-भगत, प्राण आहूत करके किया था हवन। मुझको प्राणों से प्यारा है मेरा वतन।। -- यह धरा देवताओं की जननी रही, धर्मनिरपेक्ष दुनिया में है ये मही, अपने भारत को करता हूँ शत्-शत् नमन। मुझको प्राणों से प्यारा है मेरा वतन।। -- |
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

देशभक्ति से ओतप्रोत सुंदर रचना
जवाब देंहटाएंदेशप्रेम के सुंदर भावों से भरी इस रचना के लिए आपको बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाये। सादर।
जवाब देंहटाएंबहुत सुंदर सृजन आदरणीय सर।
जवाब देंहटाएंसादर
देश भक्ति का सुंदर गान।
जवाब देंहटाएंअप्रतिम भाव सृजन।