-- नभ में सूरज लुप्त हुआ है, नद-नाले भी हैं उफनाये।। आसमान में बिजली चमकी, उमड़-घुमड़ कर बादल छाये। -- बारिश से घर आँगन गीले, टपक रहा हैं निर्धन का डेरा। दरक रही हैं
शैल-शिलाएँ, आफत ने जन-जीवन घेरा। वानर-भालू त्रस्त हो
रहे, कागा काँव-काँव
चिल्लाये। नभ में सूरज लुप्त हुआ है, नद-नाले जल से उफनाये।। -- जल की मोटी बूँदें
आयीं, कुदरत ने शृंगार
बिखेरा। आसमान हो गया
गन्दुमी, भरी दुपहरी हुआ अँधेरा।। काफल-सेब, खुमानी-आड़ू, खाकर सबके मन हर्षाये। नभ में सूरज लुप्त हुआ है, नद-नाले जल से उफनाये।। -- हरियाली बिखरी धरती पर, दादुर खुश हो करके गाते। सन्नाटे को दुर भगाते, झींगुर अभिनव राग सुनाते। आसमान का पानी पीकर, खेतों में पौधे लहराये। नभ में सूरज लुप्त हुआ है, नद-नाले जल से उफनाये।। -- पानी की है ग़जब कहानी, बाहर पानी-भीतर पानी। इठलाती-बलखाती आयी, फिर नदियों में नई जवानी। दो दिन में ही मौसम बदला, बारिश तन की तपन मिटाये। नभ में सूरज लुप्त हुआ है, नद-नाले जल से उफनाये।। -- बरस रहा भादो में पानी, बारिश में बाहर मत जाओ। आलू, प्याज और बैंगन के, गरमा-गरम पकौड़े खाओ। अखबारों की नाव बनाने, बालक कागज लेकर आये। नभ में सूरज लुप्त हुआ है, नद-नाले जल से उफनाये।। |
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
.jpg)
वर्षा ऋतु का गुणगान करती सुंदर बाल भावों को व्यक्त करती अनुपम अभिव्यक्ति।
जवाब देंहटाएंबहुत सुंदर सृजन सच आज-कल बादल बड़े मेहरबान है।
जवाब देंहटाएंसादर
बहुत ही सुन्दर रचना
जवाब देंहटाएंइधर तो कुछ ज्यादा ही मेहरबान हो गए बदरा। . बहुत सुन्दर चित्रण
जवाब देंहटाएंवाह वाह वाह वाह!
जवाब देंहटाएंवाह लाजबाव सृजन
जवाब देंहटाएं