|
मनुष्य योनी,
श्रेष्ठ कहलाती है,
तभी तो, पतन
की ओर,
उन्मुख होती चली जाती है।
श्रेष्ठता की
चरम सीमा,
मनुष्य,
जीव जन्तुओं का
बना रहा है कीमा।
हे जीव-जन्तुओ!
तुम अपने राजा से
परिवाद क्यों नही करते?
न्याय की,
गुहार क्यों नही करते?
तभी इन निरीह जीवों की,
आवाज आती है,
जो हृदय को
हिला जाती है।
लेकिन हमारी शिकायत
सुनेगा कौन?
अन्धेर नगरी में,
सभी तो हैं मौन।
हमारा तो
अहित ही अहित है,
क्योंकि हमारा राजा भी तो,
हमीं को खाकर जीवित है।
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
Linkbar
फ़ॉलोअर
रविवार, 7 अप्रैल 2013
"हमारा राजा हमीं को खाकर जीवित है.." (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
शनिवार, 6 अप्रैल 2013
"ग़ज़ल-राहगीरों से प्यार मत करना" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
![]() ज़िन्दग़ी तार-तार मत करना
कोई वादा-क़रार मत करना
भावनाओं के जोश में आकर
राहगीरों से प्यार मत करना
ज़लज़ले नाख़ुदा नहीं होते
ज़ालिमों से पुकार मत करना
अपने दिल की सफेद चादर को
बेवज़ह दाग़दार मत करना
अपना दामन बचाना फूलों से
“रूप” का ऐतबार मत करना
|
गुरुवार, 4 अप्रैल 2013
"ग़ज़ल-सलीके को बताता है..." (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
![]()
रदीफों-काफ़ियों को,
जो इशारों पर नचाता है
ग़ज़लग़ो ग़ज़ल
लिखने के, सलीके को बताता है
देखकर जाम-ओ-मीना, फसल शेरों की उगती है
मिलाकर दाल-चावल
शान से खिचड़ी पकाता है
रवायत का नहीं
मुहताज़ होता है कोई जुम्ला
ज़िगर के खून से वो वजन, लब्ज़ों का बढ़ाता है
महज़ तुकबन्दियों पर
ही, नहीं होता फिदा कोई
सधा अशआर ही माशूक के दिल को रिझाता है
लगी दिल की लगे
जिससे, वही तो दिल्लग़ी होती
सुख़नवर “रूप” मक़्ते में हबीबों को दिखाता है
|
"दीप अब कैसे जलेगा...?" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
![]()
रौशनी का सिलसिला कैसे
चलेगा?
आँधियों में दीप अब कैसे
जलेगा?
कामनाओं का प्रबल सैलाब जब बहने लगा,
भावनाओं का सबल आलाप ये
कहने लगा,
नेह का बिरुआ यहाँ कैसे
पलेगा?
आँधियों में दीप अब कैसे
जलेगा?
लोच है जिनके बदन में, वो सभी रह जायेंगे,
जो तने-अकड़े हुए हैं, वो सभी ढह जायेंगे,
आचरण-व्यवहार अब कैसे
फलेगा?
आँधियों में दीप अब कैसे
जलेगा?
आँधियों का दौर है, क्यों खेलते हो आग से,
मन-बदन शीतल बनाना, फाल्गुन की फाग से,
रंग के बिन दिवस अब कैसे
ढलेगा?
आँधियों में दीप अब कैसे
जलेगा?
|
बुधवार, 3 अप्रैल 2013
"सुलगाओ फिर से नयी आग" (डा.रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
अब छेड़ो कोई नया राग, अब गाओ कोई गीत नया।
सुलगाओ फिर से नयी
आग, लाओ कोई संगीत नया।
टूटी सी पतवार
निशानी रह जायेगी,
दरिया की मानिन्द
जवानी बह जायेगी,
फागुन में खेलो नया
फाग, अब गाओ कोई गीत
नया।
सुलगाओ फिर से नयी
आग, लाओ कोई संगीत नया।
सुख-दुख का है चक्र, समय अच्छा आयेगा,
इक दिन स्वप्न-सलोना, सच्चा हो जायेगा,
करवट बदलेगा नया
भाग, अब गाओ कोई गीत
नया।
सुलगाओ फिर से नयी
आग, लाओ कोई संगीत नया।
मंजिल चल कर पास
स्वयं ही आ जायेगी,
आशा की नवकिरण, नयन में छा जायेगी,
बालो चन्दा जैसा
चिराग, अब गाओ कोई गीत
नया।
सुलगाओ फिर से नयी
आग, लाओ कोई संगीत नया।
|
मंगलवार, 2 अप्रैल 2013
"शून्य की महिमा" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
शून्य में दुनिया समायी, शून्य से संसार है।
शून्य ही विज्ञान का अभिप्राण है आधार है।।
शून्य से ही नाद है
और शून्य से ही शब्द हैं।
शून्य के बिन, प्राण-मन, सम्वेदना निःशब्द
हैं।।
शून्य में हैं
कल्पनाएँ, शून्य मे है
जिन्दगी।
शून्य में है
भावनाएँ, शून्य में है
बन्दगी।।
शून्य ही है जख़्म, उनका शून्य ही मरहम
बना।
शून्य के बिन गणित का, सिद्धान्त तो है
अनमना।।
शून्य में ही चैन
हैं, और शून्य मे ही मौन
हैं।
शून्य जैसे सार्थक
को, सब समझते गौण हैं।।
शून्य से गणनाएँ
होती, शून्य ही आकाश हैं।
ग्रह-उपग्रह, चाँद-तारे, शून्य के ही पास
हैं।।
शून्य से जीवन शुरू
है, शून्य पर ही अन्त है।
आदि से ही शून्य का महिमा अपार-अनन्त है।।
शून्य के बिन साधना
का भी अधूरा ज्ञान है।
शून्य से ही तो हमारी विश्व में पहचान है।। |
सोमवार, 1 अप्रैल 2013
"संस्मरण-वो फस्ट अप्रैल" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक)'
लोकप्रिय पोस्ट
-
लगभग 24 वर्ष पूर्व मैंने एक स्वागत गीत लिखा था। इसकी लोक-प्रियता का आभास मुझे तब हुआ, जब खटीमा ही नही इसके समीपवर्ती क्षेत्र के विद्यालयों म...
-
दोहा और रोला और कुण्डलिया दोहा दोहा , मात्रिक अर्द्धसम छन्द है। दोहे के चार चरण होते हैं। इसके विषम चरणों (प्रथम तथा तृतीय) मे...
-
नये साल की नयी सुबह में, कोयल आयी है घर में। कुहू-कुहू गाने वालों के, चीत्कार पसरा सुर में।। निर्लज-हठी, कुटिल-कौओं ने,...
-
समास दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को कहा जाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं कि ...
-
आज मेरे छोटे से शहर में एक बड़े नेता जी पधार रहे हैं। उनके चमचे जोर-शोर से प्रचार करने में जुटे हैं। रिक्शों व जीपों में लाउडस्पीकरों से उद्घ...
-
इन्साफ की डगर पर , नेता नही चलेंगे। होगा जहाँ मुनाफा , उस ओर जा मिलेंगे।। दिल में घुसा हुआ है , दल-दल दलों का जमघट। ...
-
आसमान में उमड़-घुमड़ कर छाये बादल। श्वेत -श्याम से नजर आ रहे मेघों के दल। कही छाँव है कहीं घूप है, इन्द्रधनुष कितना अनूप है, मनभावन ...
-
"चौपाई लिखिए" बहुत समय से चौपाई के विषय में कुछ लिखने की सोच रहा था! आज प्रस्तुत है मेरा यह छोटा सा आलेख। यहाँ ...
-
मित्रों! आइए प्रत्यय और उपसर्ग के बारे में कुछ जानें। प्रत्यय= प्रति (साथ में पर बाद में)+ अय (चलनेवाला) शब्द का अर्थ है , पीछे चलन...
-
“ हिन्दी में रेफ लगाने की विधि ” अक्सर देखा जाता है कि अधिकांश व्यक्ति आधा "र" का प्रयोग करने में बहुत त्र...




