![]() दिल्ली उन्हीं के वास्ते, दिल जिनके पास है
खाली है अगर जेब
तो, दिल्ली उदास है
चारों तरफ मची हुई
है भाग-दौड़ सी
रिश्तो में अब
मिठास के बदले खटास है
चलता है टेढ़ी चाल
सियासत का पजामा
मैला है मन-बदन मगर
उजला लिबास है
पद मिल गया तो देश
की चिन्ता नहीं रही
कुर्सी की टाँग से
बँधा अब तो विलास है
सागर में रह के मीन
को मिनरल की चाह है
बुझती नहीं है आज मगर
की पिपास है
रोजी के लिए
नौनिहाल माँजता बरतन
हाथों में उसके आज
भी झूठा गिलास है
वो देख रहा “रूप”
को आजाद वतन के
नंगा है आज आदमी
भूखा विकास है
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

यथार्थ को उकेरती शानदार प्रस्तुति
जवाब देंहटाएंवाह बहुत खूब ।
जवाब देंहटाएंरोजी के लिए नौनिहाल माँजता बरतन
जवाब देंहटाएंहाथों में उसके आज भी झूठा गिलास है ..
दिल्ली और देश काल की हकीकत से रूबरू कराता हुआ है हर शेर ....
बहुत उम्दा ग़ज़ल ... नमस्कार शास्त्री जी ...
आपकी लिखी रचना मंगलवार 23 सितम्बर 2014 को लिंक की जाएगी........... http://nayi-purani-halchal.blogspot.in आप भी आइएगा ....धन्यवाद!
जवाब देंहटाएंवो देख रहा “रूप” को आजाद वतन के
हटाएंनंगा है आज आदमी भूखा विकास है. waah bahut sundar gajal hardik badhai aapko chacha ji
बहुत ही कटुसत्य के साथ सही संदेश दिया है आप ने ! सत्य के वक्ता श्रोता दुर्लभ ही हैं !
जवाब देंहटाएंचलता है टेढ़ी चाल सियासत का पजामा
मैला है मन-बदन मगर उजला लिबास है
रोजी के लिए नौनिहाल माँजता बरतन
जवाब देंहटाएंहाथों में उसके आज भी झूठा गिलास है
बहुत सशक्त सामयिक यथार्थ। एक दिन ये भी प्रधानमन्त्री बनेगा।
रोजी के लिए नौनिहाल माँजता बरतन
जवाब देंहटाएंहाथों में उसके आज भी झूठा गिलास है
बहुत सशक्त सामयिक यथार्थ। एक दिन ये भी प्रधानमन्त्री बनेगा।
gilaas hee taqdeer bann gaya hai...
जवाब देंहटाएंsundar
दिल्ली उन्हीं के वास्ते, दिल जिनके पास है
जवाब देंहटाएंखाली है अगर जेब तो, दिल्ली उदास है
...दिल्ली पैसे वालों की
बहुत ही बढ़िया
जवाब देंहटाएंसादर