बहुत अरमान हैं दिल में, हमें गढ़ना नहीं आता पहाड़ों की कठिन मंजिल, हमें चढ़ना नहीं आता सितारे टिमटिमाते हैं, मगर है चाँदनी गायब अन्धेरे में सही पथ पर, हमें बढ़ना नहीं आता हमारी ताक में दुश्मन, छिपे बैठे हैं झुरमुट में बिना हथियार के उनसे, हमें लड़ना नहीं आता समझती ही नहीं है अब नजर, नजरों की भाषा को हमें लिखना नहीं आता, उन्हें पढ़ना नहीं आता फटे ढोलक के ताले हैं, सुरों का “रूप” ओझल है नई सी खाल तबले पर, हमें मढ़ना नहीं आता |
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
Linkbar
फ़ॉलोअर
मंगलवार, 27 सितंबर 2011
"हमें लड़ना नहीं आता" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री "मयंक")
सोमवार, 26 सितंबर 2011
"ग़ज़ल-नई बोतल बदलते हैं" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री "मयंक")
![]() वही साक़ी वही मय है, नई बोतल बदलते हैं सुराखानों में दारू के नशीले जाम ढलते हैं कोई गम को भुलाता है, कोई मस्ती को पाता है, तभी तो शाम होते ही, यहाँ अरमां निकलते हैं नहीं है तन-बदन का होश, बूढ़े और जवानों को ख़ुमारी के नशे में तो, सभी के मन मचलते हैं न अपनी कार भाती है, न बीबी याद आती है किराये की सवारी में, मज़े करने को चलते हैं हकीकत मानकर कोई, लुटाता “रूप” पर दौलत सलोने स्वप्न पल-प्रतिपल, खुली आँखों में पलते हैं |
रविवार, 25 सितंबर 2011
"दोहे-वीणा की झंकार" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री "मयंक")
![]() जिसके सिर पर हो सदा, माता का आशीष। वो ही तो कहलायगा, वाणी का वागीश।१। लेखन करती मातु हैं, मैं हूँ मात्र निमित्त। माता अपने दास का, करना पावन चित्त।२। मुझ पर माता शारदे, करना यह उपकार। जीवनभर सुनता रहूँ, वीणा की झंकार।३। जो अधकचरे ज्ञान का, खुल कर करें बखान। उनका विज्ञ समाज में, होता है अपमान।४। ज्ञानी-सज्जनवृन्द का, हो आदर-सत्कार। अभिमानी के सामने, कभी न मानूँ हार।५। |
शनिवार, 24 सितंबर 2011
"दोहा छन्द प्रसिद्ध" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री "मयंक")
तेरह-ग्यारह से बना, दोहा छन्द प्रसिद्ध। सरस्वती की कृपा से, मुझको है यह सिद्ध।१। चार चरण-दो पंक्तियाँ, करती गहरी मार। कह देती संक्षेप में, जीवन का सब सार।२। सरल-तरल यह छन्द है, बहते इसमें भाव। दोहे में ही निहित है, नैसर्गिक अनुभाव।३। तुलसीदास-कबीर ने, दोहे किये पसन्द। दोहे के आगे सभी, फीके लगते छन्द।४। दोहा सज्जनवृन्द के, जीवन का आधार। दोहों में ही रम रहा, सन्तों का संसार।५। |
शुक्रवार, 23 सितंबर 2011
"दोहे-झूठा श्रृद्धा प्यार" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री "मयंक")
![]() जीवित माता-पिता को, पुत्र रहे दुत्कार। पितृपक्ष में उमड़ता, झूठा श्रृद्धा प्यार।१। जनसेवक करने लगे, जनता का आखेट। घोटाले करके भरें, मोटे अपने पेट।२। भूल गये कर्तव्य को, याद रहा अधिकार। सत्याग्रह सच्चे करें, राज करें मक्कार।३। प्रजातन्त्र परिवेश में, पोषित भ्रष्टाचार। गद्दारों के सामने, शासन है लाचार।४। ![]() नेता रहते ठाठ से, मरते हैं निर्दोष। पहन केंचुली दया की, गिना रहे गुण-दोष।५। |
गुरुवार, 22 सितंबर 2011
" क्षमा न करता कभी ज़माना" ( डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री "मयंक")
![]() जीवन एक मुसाफिरखाना जो आया है, उसको जाना झूठी काया, झूठी छाया माया में मत मन भरमाना सुख के सपने रिश्ते-नाते बहुत कठिन है इन्हें निभाना ताकत है तो, सब है अपने कमजोरी में झिड़की-ताना आँखों के तारे दुर्दिन में जान गये हैं आँख दिखाना इस दुनिया की यही कहानी कल हो जाता आज पुराना सुमन सीख देते हैं सबको आज खिले कल है मुरझाना “रूप” न टिकता है यौवन का क्षमा न करता कभी ज़माना |
बुधवार, 21 सितंबर 2011
"सुखद चन्द्रिका छाए" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री "मयंक")
![]() ठण्डी-ठण्डी हवा चल रही, सिहरन बढ़ती जाए! आओ साथी प्यार करें हम, मौसम हमें बुलाए!! त्यौहारों की धूम मची है, पंछी कलरव गान सुनाते। बया-युगल तिनके ला करके, अपना विमल-वितान बनाते। झूम-झूमकर रसिक भ्रमर भी, गुन-गुन गीत सुनाए! आओ साथी प्यार करें हम, मौसम हमें बुलाए!! बीत गई बरसात हुआ, गंगा का निर्मल पानी। नीले नभ पर सूरज-चन्दा, चाल चलें मस्तानी। उपवन में भोली कलियों का, कोमल मन मुस्काए! आओ साथी प्यार करें हम, मौसम हमें बुलाए!! हलचल करते रहना ही तो, जीवन के लक्षण हैं। चार दिनों के लिए चाँदनी, बाकी काले क्षण हैं। बार-बार यूँ ही जीवन में, सुखद चन्द्रिका छाए! आओ साथी प्यार करें हम, मौसम हमें बुलाए!! रोली-अक्षत-चन्दन लेकर, करें आज अभिनन्दन। सुख देने वाली सत्ता का, आओ करें हम वन्दन। उसकी इच्छा के बिन कोई, पत्ता हिल ना पाए! आओ साथी प्यार करें हम, मौसम हमें बुलाए!! |
लोकप्रिय पोस्ट
-
लगभग 24 वर्ष पूर्व मैंने एक स्वागत गीत लिखा था। इसकी लोक-प्रियता का आभास मुझे तब हुआ, जब खटीमा ही नही इसके समीपवर्ती क्षेत्र के विद्यालयों म...
-
दोहा और रोला और कुण्डलिया दोहा दोहा , मात्रिक अर्द्धसम छन्द है। दोहे के चार चरण होते हैं। इसके विषम चरणों (प्रथम तथा तृतीय) मे...
-
नये साल की नयी सुबह में, कोयल आयी है घर में। कुहू-कुहू गाने वालों के, चीत्कार पसरा सुर में।। निर्लज-हठी, कुटिल-कौओं ने,...
-
समास दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को कहा जाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं कि ...
-
आज मेरे छोटे से शहर में एक बड़े नेता जी पधार रहे हैं। उनके चमचे जोर-शोर से प्रचार करने में जुटे हैं। रिक्शों व जीपों में लाउडस्पीकरों से उद्घ...
-
इन्साफ की डगर पर , नेता नही चलेंगे। होगा जहाँ मुनाफा , उस ओर जा मिलेंगे।। दिल में घुसा हुआ है , दल-दल दलों का जमघट। ...
-
आसमान में उमड़-घुमड़ कर छाये बादल। श्वेत -श्याम से नजर आ रहे मेघों के दल। कही छाँव है कहीं घूप है, इन्द्रधनुष कितना अनूप है, मनभावन ...
-
"चौपाई लिखिए" बहुत समय से चौपाई के विषय में कुछ लिखने की सोच रहा था! आज प्रस्तुत है मेरा यह छोटा सा आलेख। यहाँ ...
-
मित्रों! आइए प्रत्यय और उपसर्ग के बारे में कुछ जानें। प्रत्यय= प्रति (साथ में पर बाद में)+ अय (चलनेवाला) शब्द का अर्थ है , पीछे चलन...
-
“ हिन्दी में रेफ लगाने की विधि ” अक्सर देखा जाता है कि अधिकांश व्यक्ति आधा "र" का प्रयोग करने में बहुत त्र...






