![]()
ख़ास तो है
सुखी, आम ही है दुखी,
आम के वास्ते अब कहाँ तन्त्र है?
सर्प के दंश की
तो दवा हैं बहुत,
आदमी के डसे का
नही मन्त्र है।।
गन्ध देना ही
है पुष्प का व्याकरण,
दूध देना ही है
गाय का आचरण,
तोल और माप के
तो हैं मीटर बहुत,
प्यार को नापने
का नहीं यन्त्र है।
आदमी के डसे का
नहीं मन्त्र है।।
ईद, होली, दिवाली के त्योहार में,
दम्भ की है
मिलावट भरी प्यार में,
आ गया हैं
विदेशों का पागल पवन,
छल-कपट से भरा
आज जनतन्त्र है।
आदमी के डसे का
नहीं मन्त्र है।
नींव कमजोर हैं पर इमारत खड़ी,
शून्य से हो
रहीं हैं इबारत बड़ी,
राम के राज में
आज रावण बहुत,
झूठ आजाद है, सत्य परतन्त्र है।
आदमी के डसे का
नही मन्त्र है।।
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

वाह बढ़िया :)
जवाब देंहटाएंईद, होली, दिवाली के त्योहार में,
जवाब देंहटाएंदम्भ की है मिलावट भरी प्यार में,
आ गया हैं विदेशों का पागल पवन,
छल-कपट से भरा आज जनतन्त्र है।
आदमी के डसे का नहीं मन्त्र है।
रचना बेहद अर्थपूर्ण है लेकिन हर बात के लिए हर छद्म आचरण के लिए विदेशों (पश्चिम )को कोसना समीचीन प्रतीत नहीं होता आखिर आप पश्चिम के जीवन यापन नियम विधान से कितना परिचित हैं। अमरीका की तो हम जानते हैं जो लीडर है शेष विश्व का यहां सबके लिए एक विधान है एक तंत्र है एक सिस्टम है जिसे सब फॉलो करते हैं किसी ओबामा या मिशेल को यहां कैसी भी छूट नहीं है नियम यहां नियम हैं। टूटने के लिए नहीं बना है।
arthpurn aur sarthak kavita
जवाब देंहटाएंआदरणीय शास्त्री जी, सादर नमन! सुंदर काव्य-रचना के लिए बधाई!
जवाब देंहटाएंधरती की गोद
क्या बात वाह!
जवाब देंहटाएं