|
रोज सुबह
सन्देश आपका, जब हमको मिल जाता
है।
मन-उपवन का हर
कोना, तब खिलकर मुस्काता है।।
जीवन कैसे
जियें? यही सच्चे
साथी सिखलाते हैं।
मर्म कर्म का
हमें, हमारे शुभचिन्तक
बतलाते हैं।
साथी पथ पर बढ़ने की जब सच्ची राह दिखाता है।
मन-उपवन का हर
कोना, तब खिलकर मुस्काता है।।
दूर देश से
आयी तितली, सोई कली जनाने
को,
उठो सवेरा हुआ-समेटो
उगते हुए खज़ाने को,
कलिकाओं को
सुमन बनाने को, भँवरा मंडराता
है।
मन-उपवन का हर
कोना, तब खिलकर मुस्काता है।।
बाँटो प्यार
सभी को, ये जीवन तो
बहुत जरा सा है,
अमृत पाने की, सबके मन में होती अभिलाषा है,
लेकिन जिसने
पिया गरल, वो महादेव
कहलाता है।
मन-उपवन का हर
कोना, तब खिलकर मुस्काता है।।
जब हम आते हैं दुनिया में, सभी बधायी
देते हैं,
अनजानी सी
मूरत में, हम बचपन को पा
लेते हैं,
खुशियों का
परिवेश, जगत में सबको
बहुत सुहाता है।
मन-उपवन का हर
कोना, तब खिलकर मुस्काता है।।
कल मेरे पौत्र प्राञ्जल की 14वीं वर्षगाँठ थी! इस अवसर पर प्रिय प्राञ्जल को दिल की गहराइयों से शुभकामनाएँ और आशीर्वाद! -- रचा-बसा था उस समय, होली का त्यौहार। पौत्ररत्न के रूप में, मिला हमें उपहार।। -- जन्मदिवस पर आपको, देते हम आशीष। पढ़-लिखकर बन जाइए, जल्दी से वागीश।। |
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

बहुत बढ़िया
जवाब देंहटाएंबालक को आशीर्वाद..
जवाब देंहटाएंप्राञ्जल के लिये ढेरों शुभकामनाऎं, प्यार एवम आशीर्वाद !
जवाब देंहटाएंsneh aur ashirvad
जवाब देंहटाएंस्नेह भरा आशीर्वाद आपका ,जब हम को मिल जाता है
जवाब देंहटाएंमन में कलियाँ खिल जाती हैं ,भंवरा गीत सुनाता है
स्नेह भरा आशीर्वाद आपका जब हमको मिल जाता है
जवाब देंहटाएंमन कि कलियाँ खिल जाती हैं ,भंवरा राग सुनाता है
गुरु जी का अभिनन्दन करती हूँ बार बार
जवाब देंहटाएंआशीर्वाद के रूप में बस यूँही देना प्यार
प्राञ्जल आशीर्वाद तुम्हे ,मिलता रहे हर साल ,
जवाब देंहटाएंपढ़ लिख कर आगे बढ़ो ,करो नित नए कमाल
सरिता जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाइयाँ.प्राञ्जल को स्नेह भरा आशीर्वाद.
जवाब देंहटाएंप्राञ्जल एवम सरिता जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाऎं !
जवाब देंहटाएंसरिता भाटिया जी के जन्मदिन की बहुत२ बधाई,प्राञ्जल को सस्नेह आशीर्वाद,,,.
जवाब देंहटाएंबड़ा ही सुन्दर और प्रेरक आशीर्वादात्मक गीत..
जवाब देंहटाएंसरिता जी और प्राञ्जल को जन्मदिन की हार्दिक बधाइयाँ.
जवाब देंहटाएंसरिता जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाइयां और प्राञ्जल को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद !!
जवाब देंहटाएं