|
बौरायें हैं सारे तरुवर,
पहन सुमन के हार।
मोह रहा है सबके मन को बासन्ती शृंगार।।
गदराई है डाली-डाली,
चारों ओर सजी हरियाली,
कुहुक रही है कोयल काली,
नीम-बेर-बेलों पर भी आया
है नया निखार।
मोह रहा है सबके मन को बासन्ती शृंगार।।
हँसते गेहूँ,
सरसों खिलती,
तितली भी फूलों से मिलती,
पवन बसन्ती सर-सर चलती,
सबको गले मिलाने आया,
होली का त्यौहार।
मोह रहा है सबके मन को बासन्ती शृंगार।।
निर्मल जल की धारा बहती,
कभी न थकती चलती रहती,
नदिया तालाबों से कहती,
"चरैवेति" पर टिका हुआ है सारा ही संसार।
मोह रहा है सबके मन को बासन्ती शृंगार।।
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

बहुत ही सुन्दर बसंती श्रृंगार,आभार.
जवाब देंहटाएंखिली कली कचनार की, दहका फूल पलाश
नव लतिकाएँ बाँचतीं, ऋतु का नया हुलास।
गदराई है डाली-डाली,
जवाब देंहटाएंचारों ओर सजी हरियाली,
कुहुक रही है कोयल काली,
वहा बड़ी सुन्दर और मन मोहक कविता की सरंचना की है आपने ........आभार
आज की मेरी नई रचना आपके विचारो के इंतजार में
तुम मुझ पर ऐतबार करो ।
बढ़िया रचना-
जवाब देंहटाएंउत्सव शुरू है-
आभार गुरुदेव -
बहुत सुन्दर प्रकृति चित्रण
जवाब देंहटाएंlatest postमहाशिव रात्रि
latest postअहम् का गुलाम (भाग एक )
बहुत सुंदर बसन्ती सृजन,,,,
जवाब देंहटाएंबहुत खूबसूरत चित्रण
जवाब देंहटाएंइस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.
जवाब देंहटाएंपौधों के मदमाने का मौसम है..
जवाब देंहटाएंसुन्दर प्रकृति चित्रण महाशिवरात्रि की शुभकामनाएँ
जवाब देंहटाएंसुंदर चित्रण बसंत का तरुवर लहलहाए फूलों के संग
जवाब देंहटाएं