![]() निहित ज्ञान का पुंज है, गीता में श्रीमान।
पढ़ना इसको ध्यान से, इसमें है विज्ञान।१।
कर्म बनाता भाग्य को, यह जीवन-आधार।
कर्तव्यों के साथ में, मिल जाता अधिकार।२।
प्राणिमात्र कल्याण का, वेदों में सन्देश।
जीवन में धारण करो, ये अनुपम उपदेश।३।
करना है हमको सदा, ईश्वर पर विश्वास।
अन्धकार को चीर के, फैले धवल उजास।४।
अपने प्यारे देश का, आओ रक्खें मान।
जगद्गुरू बनकर पुनः, दुनिया को दें ज्ञान।५।
केवल कर्म प्रधान है, जीवन का आधार।
बैठे-ठाले कभी भी, मिले नहीं उपहार।६।
चन्दा, सूरज-धरा भी, चलते हैं दिन-रात।
जो देते जड़-जगत को, शीतल-सुखद प्रभात।७।
चलना ही है जिन्दगी, रुकना तो है मौत।
सूरज जग रौशन करे, टिम-टिम हों खद्योत।८।
तुलसी, सूर-कबीर की, मीठी-मीठी तान।
निर्गुण-सगुण उपासना, भूल गया इन्सान।९।
उपादान के मर्म को, समझाते हूँ आज।
धर्म और सत्कर्म से, सुधरे देश-समाज।१०।
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

सुंदर प्रस्तुति...
जवाब देंहटाएंदिनांक 07/08/2014 की नयी पुरानी हलचल पर आप की रचना भी लिंक की गयी है...
हलचल में आप भी सादर आमंत्रित है...
हलचल में शामिल की गयी सभी रचनाओं पर अपनी प्रतिकृयाएं दें...
सादर...
कुलदीप ठाकुर
चलना ही है जिन्दगी, रुकना तो है मौत।
जवाब देंहटाएंसूरज जग रौशन करे, टिम-टिम हों खद्योत।८।
अर्थपूर्ण दोहावली सर्व -कालिक सत्य लिए हुए।
केवल कर्म प्रधान है, जीवन का आधार।
जवाब देंहटाएंबैठे-ठाले कभी भी, मिले नहीं उपहार।
बेहतरीन ...
बेहतरीन ...प्रस्तुति .
जवाब देंहटाएंसुंदर गीता ज्ञान !
जवाब देंहटाएंसुंदर ।
जवाब देंहटाएं