![]()
यातनाएँ झेलीं लेकिन,
भारत माँ को आजाद किया।
स्वतन्त्रता की बलिवेदी पर,
जीवन का बलिदान दिया।
चाटुकार सत्ता पर बैठे,
भूल गये बलिदानों को।
आज शहीदों के वंशज तो,
झेल रहे अपमानों को।
जो नाखूनों को कटवाते,
रत्न उन्हें मिल जाते हैं।
मिटे देश की खातिर जो भी,
वो गुमनाम कहाते हैं।
बिस्मिल-राज, भगत-सुख जैसे,
सूली पर चढ़ जाते हैं।
लेकिन अमर शहीदों की वो,
पदवी को नहीं पाते हैं।
चीख-चीख इतिहास सुनाता,
जिनके अमर तरानों को।
चाटुकार सत्ता के मद में,
भूल गये बलिदानों को।
अब भी बापू तेरे बन्दर,
अन्धे-गूँगे-बहरे हैं।
इसीलिए तो अब तक ये,
सत्ता-शासन में ठहरे हैं।
आने वाले निर्वाचन में,
इनको सबक सिखाना है।
अमर शहीदों को शहीद का,
पद हमको दिलवाना है।
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

अब भी बापू तेरे बन्दर,
जवाब देंहटाएंअन्धे-गूँगे-बहरे हैं।
***
सत्य वचन!
बहुत सुन्दर कविता। माँ शारदे के चित्र के साथ आपका ब्लॉग बहुत सुन्दर लगने लगा है। यदि सूचनायें आदि किनारे पर या नीचे आ जाती तो पठनीय सामग्री तुरन्त ही दिख जातीं, तब और अच्छा लगता।
जवाब देंहटाएंहिंदी ब्लॉग समूह के शुभारंभ पर आपको सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि आपकी पोस्ट हिंदी ब्लॉग समूह में सामिल की गयी और आप की इस प्रविष्टि की चर्चा {सोमवार} (19-08-2013) को हिंदी ब्लॉग समूह
जवाब देंहटाएंपर की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग आपकी रचना पढ़ सकें . कृपया पधारें, सादर .... Darshan jangra
सुंदर और ओजस्वी रचना.
जवाब देंहटाएंरामराम.
इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.
जवाब देंहटाएंबहुत सुंदर रचना !
हटाएंस्वार्थी तत्वों को हटाना ही पड़ेगा.
जवाब देंहटाएंbahut sundar rachana...
जवाब देंहटाएंवाह,बहुत सुंदर रचना !
जवाब देंहटाएं