|
खुशियों
की सौगात लिए होली आई है।
रंगों
की बरसात लिए, होली आई
है।।
रंग-बिरंगी
पिचकारी ले,
बच्चे
होली खेल रहे हैं।
मम्मी-पापा
दोनों मिल कर,
मठरी-गुझिया
बेल रहे हैं।
पकवानों
को साथ लिए, होली आई
है।
रंगों
की बरसात लिए, होली आई
है।।
जाड़ा
भागा, गरमी आई,
होली यह
सन्देशा लाई।
कोयल
बोल रही बागों में,
कौए ने
पाँखे खुजलाई।
ठण्डी
कुल्फी हाथ लिए, होली आई
है।
रंगों
की बरसात लिए, होली आई
है।।
सरसों
फूली, टेसू
फूले,
आम-नीम
बौराये हैं।
मक्खी, मच्छर
भी होली का,
राग
सुनाने आये हैं।
साथ
चाँदनी रात लिए, होली आई
है।
रंगों
की बरसात लिए, होली आई
है।।
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

आपकी यह उत्कृष्ट प्रस्तुति कल शुक्रवार (14.03.2014) को "रंगों की बरसात लिए होली आई है (चर्चा अंक-1551)" पर लिंक की गयी है, कृपया पधारें, वहाँ आपका स्वागत है, धन्यबाद।
जवाब देंहटाएंholi parv kee hardik shubhkamnayen
जवाब देंहटाएंबहुत खूब...शुभकामनायें..
जवाब देंहटाएंरंगो की बरसात लिये होली आई ....... वाह बहुत ही बढिया
जवाब देंहटाएंबहुत सुंदर :)
जवाब देंहटाएंसुहानी होली आई .
जवाब देंहटाएंबहुत शुभकामनायें !
प्रसन्नता की लहर भरी होली।
जवाब देंहटाएंसुंदर रचना...
जवाब देंहटाएंबहुत सुन्दर होली गीत।
जवाब देंहटाएंहोली की हार्दिक शुभकामनायें!
सुन्दर रागात्मक कविता :
जवाब देंहटाएंसरसों फूली, टेसू फूले,
आम-नीम बौराये हैं।
मक्खी, मच्छर भी होली का,
राग सुनाने आये हैं।
साथ चाँदनी रात लिए, होली आई है।
रंगों की बरसात लिए, होली आई है।।
मुबारक हो मुबारक दिन जुग जुग जियो पोती संग
जवाब देंहटाएं