|
मन उमंगों
से भरा है, देह में कम हो गया दम।
आज
मेरी ज़िन्दगी का, हो गया इक साल कम।।
आज घर-परिवार
में, खुशियाँ समायी,
जन्मदिन
की दे रहे हैं सब बधायी,
प्यार
पाकर आज इतना, हो गयी है चश्म नम।
आज
मेरी ज़िन्दगी का, हो गया इक साल कम।।
सब
जगह से मान का उमड़ा समन्दर,
धन्य
हूँ मैं, नेह का उपहार पाकर,
समय
के रथ की नहीं होती, कभी है चाल मद्धम
आज
मेरी ज़िन्दगी का, हो गया इक साल कम।।
प्राण
का दीपक जलाता जा रहा हूँ,
नित्य
ही नवगीत गाता जा रहा हूँ,
कुछ
नहीं आधीन मेरे, सब विधाता का करम।
आज
मेरी ज़िन्दगी का, हो गया इक साल कम।।
प्यार
है मुझको, सकल संसार से,
पार भवसागर
करूँगा, शब्द की पतवार से,
“रूप”
करता जा रहा है, जगनियन्ता को नमन।
आज
मेरी ज़िन्दगी का, हो गया इक साल कम।।
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

बसंत पंचमी की शुभकामनाएँ और जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई और मंगल कामनाएँ!!
जवाब देंहटाएंसर्वप्रथम स्विकार करें मेरी नमस्ते...
जवाब देंहटाएंआप के जन्म दिन की शुभकामनाएं केवल आप को ही नहीं समस्त हिंदी भाषियों व ब्लौग परिवार को...क्योंकि आप का सारा जीवन हिंदी को समर्पित रहा है.... मैं भगवान से आप की लंबी आयू की कामना के साथ बसंत पंचमी की शुभकामनाओं के साथ मां सरस्वति से आप के अच्छे स्वासथय की कामना भी करता हूं...
शुभ प्रभार
जवाब देंहटाएंशास्त्री जी जन्म दिन शुभ और मंगलमय हो |
आशा
बसंत पंचमी और जन्मदिन आज दोनो साथ मनाऐं
जवाब देंहटाएंशुभकामनाऐं !
मिठाईयाँ बाँटें तो हमें भी याद ले में आयें !
बसंत का सुंदर आगमन--
जवाब देंहटाएंबहुत मनभावन
बसंत पंचमी की अनंत हार्दिक शुभकानाएं ---
उत्कृष्ट प्रस्तुति
बधाई -----
आग्रह है--
वाह !! बसंत--------
आपके जन्मदिन और वसंत पंचमी पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
जवाब देंहटाएंबहुत ही सुन्दर प्रस्तुति, माँ सरस्वती पूजा हार्दिक मंगलकामनाएँ !शास्त्री जी जन्म दिन शुभ और मंगलमय हो |
जवाब देंहटाएंएक साल कम हो गया हो भले पर अनुभव तो बढ़ गया...बधाई !
जवाब देंहटाएंइतना अनुपम जन्म-दिवस - जग में वसंत का संदेश ले कर आनेवाला हार्दिक बधाई : हर वर्ष और-और परिपक्वता पाता रहेगा ,काव्यानन्द लुटाता रहेगा !
जवाब देंहटाएंआपको जन्म दिन की और बसंतपंचमी की बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं ...!
जवाब देंहटाएंबहुत बधाई एवं शुभकामनायें !
जवाब देंहटाएंआपको जन्मदिवस की ढेरों शुभकामनायें।
जवाब देंहटाएं