|
मौसम ने ओढ़ ली
ठिठुरन से मित्रता
भास्कर ने जोड़़ ली
निर्धनता
खोज रही है
आग के अलाव
किन्तु
लकड़ियों के
ऊँचे हैं भाव
ठण्ड से काँप रहा है
कोमल तन
कूड़े में से पन्नियाँ
बीन रहा है बचपन
इसके बाद
वो इन्हें
बाजार में बेचेगा
फिर जंगल में जाकर
लकड़िया बीनेगा
तब कहीं
उसके घर में
चूल्हा जलेगा
पेट की आग तो
बुझ जायेगी
मगर बदन तो
ठण्डा ही रहेगा
थोड़े दिन में
कुहरा छँट जायेगा
सूरज अपने
असली रूप में आयेगा
फिर छायेगी
होली की मस्ती
दिन मे आयेगी
तन में सुस्ती
सर्दी में कम्पन
गर्मी में पसीना
सहना मजबूरी है
क्योंकि
दाल-रोटी का
जुगाड़ भी तो
जरूरी है
इसी का नाम जीवन है?
बूढ़ा हो रहा बचपन है?
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
सुंदर प्रस्तुति...!
जवाब देंहटाएंRECENT POST -: कुसुम-काय कामिनी दृगों में,
हमेशा की तरह बहुत ही सुंदर !
जवाब देंहटाएंसुन्दर प्रस्तुति-
जवाब देंहटाएंआपका आभार-
मकर-संक्रान्ति की मंगलकामनाएं -