|
जीवन
इक खेल तमाशा है।
जीवन
जीने की आशा है।।
जिसने
जग में जीवन पाया,
आया
अदभुत् सा गान लिए।
मुस्कान
लिए अरमान लिए,
जग
में जीने की शान लिए।
इस
बालक से जब यह पूछा-
बतलाओ
तो जीवन क्या है?
बोला
दुनिया परिभाषा है,
सारा
जीवन एक भाषा है।
जीवन
इक खेल तमाशा है,
जीवन
जीने की आशा है।।
पोथी
जग की पढ़ते-पढ़ते,
अपने
पथ पर बढ़ते-बढ़ते।
इक
नीड़ बसाया जब उसने,
संसार
सजाया जब उसने।
तब
मैंने उससे यह पूछा-
बतलाओ
तो जीवन क्या है?
वह
बोला जीवन आशा है,
जीवन
तो मधुर सुधा सा है।
जीवन
इक खेल तमाशा है,
जीवन
जीने की आशा है।।
कुछ
श्वेत-श्याम केशों वाले,
अनुभव
के परिवेशों वाले।
अलमस्त
पौढ़ और फलवाले,
जीवन
बगिया के रखवाले।
बूढ़े
बरगद से यह पूछा-
बतलाओ
तो जीवन क्या है?
बोला
जीवन अभिलाषा है,
जीवन
तो एक पिपासा है।
जीवन
इक खेल तमाशा है,
जीवन
जीने की आशा है।।
जब
आनन दन्त-विहीन हुआ,
तन
सूख गया, बल
क्षीण हुआ।
जब
पीत बन गयी हरियाली,
मुरझाई
जब डाली-डाली।
फिर
मैंने उससे यह पूछा-
अब
बतलाओ जीवन क्या है?
तब
उसने अपना मुँह खोला,
बस धीमे से ही यह बोला।
जीवन
तो एक निराशा है,
जीवन
तो बहुत जरा सा है।
जीवन
इक खेल तमाशा है,
जीवन
जीने की आशा है।।
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

बढ़िया प्रस्तुति -
जवाब देंहटाएंआभार-
क्या बात है-
हटाएंअब बोलो क्या है जीवन-
जीवन तो एक निराशा है-
अति सुन्दर-
जीवन इक खेल तमाशा है,
जवाब देंहटाएंजीवन जीने की आशा है।।
बहुत सुंदर.
माननीय रूप चन्द्र शास्त्री मयंक जी !
जवाब देंहटाएंआपने तो बहुत ही संगीतमय शब्दों में जीवन के सभी रंग व्यक्त कर दिए-----इस सुंदर काव्य रचना को पढ़ने के बाद अब तो बस यही भाव मन में उठ रहा है---
जीवन का सार समझ आये
बस अब तो यही अभिलाषा है!
रेकटर कथूरिया (पंजाब स्क्रीन) लुधियाना (पंजाब)
बतलाओ तो जीवन क्या है?
जवाब देंहटाएंवह बोला जीवन आशा है,
जीवन तो मधुर सुधा सा है।
जीवन इक खेल तमाशा है,
जीवन जीने की आशा है।।
बहुत सुन्दर फलसफा -
जीवन कर्मों का लेखा है
जो बोयेगा सो काटेगा
बाह बहुत सुंदर !
जवाब देंहटाएंसार्थक और सुंदर रचना
जवाब देंहटाएंउत्कृष्ट प्रस्तुति
बधाई ---
मित्र शुभ सर्वकाल !
जवाब देंहटाएंअच्छी गम्भीर रचना है !
बहुत खूब
जवाब देंहटाएंपर जीवन में एक उम्मीद की किरण अभी बाकी है
कल 12/01/2014 को आपकी पोस्ट का लिंक होगा http://nayi-purani-halchal.blogspot.in पर
जवाब देंहटाएंधन्यवाद!
बहुत बढ़िया प्रस्तुति
जवाब देंहटाएंबहुत सुन्दर कविता .......
जवाब देंहटाएंसुन्दर अभिव्यक्ति...
जवाब देंहटाएं