|
मन और सुमन हमेशा गायें, अभिनव मंगल गान।
अपनी कुटिया बन जाएगी, सुन्दर विमल-वितान।।
उगें नये पौधे बगिया में, मिले खाद और पानी,
शिक्षा के भण्डार भरे हों, नर-नारी हों ज्ञानी,
तुलसी, सूर, कबीर सुनाएँ, राम कृष्ण की तान।
अपनी कुटिया बन जाएगी, सुन्दर विमल-वितान।।
ललनाएँ सीता जैसी हों, भरत-लखन से भाई हों,
वीर शिवा जैसे प्रसून हों, कलियाँ लक्ष्मीबाई हों,
आजादी के परवानों का, गाँव-नगर में हो सम्मान।
अपनी कुटिया बन जाएगी, सुन्दर विमल-वितान।।
चिंगारी आतंकवाद की, कहीं भड़कने ना पायें,
गद्दारी अलगाववाद की, नहीं धड़कने आ पायें,
इन्सानों की बस्ती में, अब नही पलने पाये शैतान।
अपनी कुटिया बन जाएगी, सुन्दर विमल-वितान।।
सुख का सूरज सजे गगन में, बादल अमृत बरसायें,
विश्व गुरू बनकर हम जग को, पावन पथ दिखलायें,
तब सचमुच ही कहलाएगा, मेरा भारत देश महान।
अपनी कुटिया बन जाएगी, सुन्दर विमल-वितान।।
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

बहुत प्रभावी रचना...नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनायें!
जवाब देंहटाएंवाह !
जवाब देंहटाएंbahut sundar .....namste
जवाब देंहटाएंअति सुंदर रचना...शुभकामनाएँ।
जवाब देंहटाएंआपके विचार फली भूत हों, यही कामना है।
जवाब देंहटाएंबहुत प्रभावी सुंदर रचना ।
जवाब देंहटाएंसुन्दर प्रस्तुति-
जवाब देंहटाएंआभार आपका-
बहुत सुंदर रचना.
जवाब देंहटाएं