"उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा।

यह ब्लॉग खोजें

लोड हो रहा है. . .

समर्थक

बुधवार, 28 नवम्बर 2012

"कार्तिक पूर्णिमा-गंगा स्नान" ( डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')

सिक्खों के प्रथम गुरू श्री नानक देव जी के 
प्रकाश पर्व पर सभी देशवासियों को 
लख-लख बधाइयाँ!

"गंगा-स्नान मेला"

    आज कार्तिक पूर्णिमा का दिन है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का प्रचलन पौराणिक-काल से ही हमारे देश में चला आ रहा है। अतः परम्परा का निर्वहन करने के लिए हम भी "माँ पूर्णागिरि" के पद पखार रही शारदी नदी के किनारे जा पहुँचे। यह पावन स्थल था- "बूम"। जो उत्तराखण्ड के चम्पावत जिले में टनकपुर से 12 किमी दूर पहाड़ों के ठीक नीचे है। 
        चित्र में दिखाई दे रहे पर्वत की चोटी पर सती-माता "माँ पूर्णागिरि" का निवास है और उसके ठीक नीचे पावन शारदा नदी की जल-धारा कल-कल निनाद करती हुई श्रद्धालुओं को पवित्र स्नान का निमन्त्रण दे रही है।
            यहाँ भगवान के प्रिय फल "बेल" के पेड़ों के मध्य हमलोगों ने भी दो-तीन बेड-शीट बिछा कर अपना आसन जमा दिया।


     इसके बाद पावन जल में डुबकी लगाने के लिए पावन शारदा नदी की ओर प्रस्थान किया।
     महिलाओं ने तीन पत्थरों का चूल्हा बनाया और खिचड़ी बनानी शुरू कर दी।
इसके बाद सबने बैठकर बड़े प्रेम से खिचड़ी खाई। 
इसके बाद हम लोगों ने खटीमा से 6 किमी. की दूरी पर स्थित
शारदा नहर की ओर प्रस्थान किया!
जहाँ पर गंगा स्नान का विशाल मेला लगता है,
जो 5 दिनों तक चलता है!
इण्टरनेट की गति ठीक न होने के कारण
चित्र अपलोड नहीं हो पा रहे हैं!
इसलिए कल इस पोस्ट का 
शेष भाग मनोहारी चित्रों के साथ प्रकाशित करूँगा!
क्रमशः  ...............

11 टिप्‍पणियां:

  1. गुरुनानक के जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनायें :)

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  2. मनभावन वर्णन लगा, खिचड़ी मिला प्रसाद |
    पूर्णागिरि की महत्ता, स्वर्ग यहाँ आबाद ||

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  3. आपने तो हमें घर बैठे ही पुण्‍य का भागीदार बना दि‍या जी. धन्‍यवाद.

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  4. सुंदर प्रस्तुति!
    गुरुनानक के जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनायें !

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  5. देवी-स्थल 'वूम' !
    आये मितवा घूम !!
    लिया 'प्रकृति-आनन्द-
    मची है मज़े की धूम !!

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  6. त्योहार का असली आनन्द इसे ही कहते हैं..

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  7. आपको भी गुरुनानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान की बधाइयां हम ने घर बैठे ही पुण्य कमा लिया सुन्दर चित्र के साथ बढ़िया प्रस्तुति

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं

केवल संयत और शालीन टिप्पणी ही प्रकाशित की जा सकेंगी! यदि आपकी टिप्पणी प्रकाशित न हो तो निराश न हों। कुछ टिप्पणियाँ स्पैम भी हो जाती है, जिन्हें यथासम्भव प्रकाशित कर दिया जाता है।

LinkWithin

Related Posts with Thumbnails