![]()
चाँद और तारों की बातें,
मन के उद्गारों की बातें,
कितनी अच्छी लगती हैं!
उत्सव-त्यौहारों की बातें,
मोहक उपहारों की बातें,
कितनी अच्छी लगती हैं!
यौवन शृंगारों की बाते,
उन्नत बाज़ारों की बातें,
कितनी अच्छी लगती हैं!
अपने अधिकारों की बातें,
स्वप्निल संसारों की बातें,
कितनी अच्छी लगती हैं!
सुख के उजियारों की बातें,
भोले बंजारों की बातें,
कितनी अच्छी लगती हैं!
चहके परिवारों की बातें,
महके गलियारों की बातें,
कितनी अच्छी लगती हैं!
बढ़ते आधारों की बातें,
भरते भण्डारों की बातें,
कितनी अच्छी लगती हैं!
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.
जवाब देंहटाएंसच में कितनी अच्छी लगती हैं ये सारी बातें ।
जवाब देंहटाएंसुन्दर रचना आदरणीय शास्त्री जी ।
जितना अच्छा ये सब लगता है..
जवाब देंहटाएंउतनी ही अच्छी आपकी रचना भी लगती है...
:-)
वाकई ये सारी बातें सचमुच कितनी अच्छी लगती हैं ! मोहक रचना !
जवाब देंहटाएंबढ़िया रचना |
जवाब देंहटाएंक्या अच्छा लगता है या यूं कहें लग सकता है, का सुन्दर विश्लेषण |
आशा
सुंदर रचना !
जवाब देंहटाएंसच्ची बातें अच्छी लगतीं
जवाब देंहटाएं