- "एक पुरानी रचना"निर्दोष से प्रसून भी डरे हुए हैं आज।चिड़ियों की कारागार में पड़े हुए हैं बाज।अश्लीलता के गान नौजवान गा रहा,चोली में छिपे अंग की गाथा सुना रहा,भौंडे सुरों के शोर में, सब दब गये हैं साज।चिड़ियोंकीकारागार में पड़े हुए हैं बाज।।
श्वान और विडाल जैसा मेल हो रहा,
नग्नता, निलज्जता का खेल हो रहा,
कृष्ण स्वयं द्रोपदी की लूट रहे लाज।
चिड़ियों की कारागार में पड़े हुए हैं बाज।।
भटकी हुई जवानी है भारत के लाल की,
ऐसी है दुर्दशा मेरे भारत - विशाल की,
आजाद और सुभाष के सपनों पे गिरी गाज।
चिड़ियों की कारागार में पड़े हुए हैं बाज।।
लिखने को बहुत कुछ है अगर लिखने को आयें,
लिख -कर कठोर सत्य किसे आज सुनायें,
दुनिया में सिर्फ मूर्ख के, सिर पे धरा है ताज।
चिड़ियों की कारागार में पड़े हुये हैं बाज।।
रोती पवित्र भूमि, आसमान रो रहा,
लगता है, घोड़े बेच के भगवान सो रहा,
अब तक तो मात्र कोढ़ था, अब हो गयी है खाज।
चिड़ियों की कारागार में पड़े हुए हैं बाज।।
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

रोती पवित्र भूमि, आसमान रो रहा,
जवाब देंहटाएंलगता है, घोड़े बेच के भगवान सो रहा,
अब तक तो मात्र कोढ़ था, अब हो गयी है खाज।
चिड़ियों के कारागार में पड़े हुए हैं बाज।।
बहुत खूब !!
बहुत खूब शास्त्री जी..आज कल जैसा हो रहा है बखूबी आपने प्रस्तुत किया...आज के परिवेश पर एक बेहतरीन व्यंग कविता..मुझे बहुत पसंद आई..आपका बहुत बहुत आभार..प्रणाम
जवाब देंहटाएंबहुत अच्छी पंक्तियाँ..... पूरी तरह से प्रासंगिक हैं....
जवाब देंहटाएंसमाज की दशा का वर्णन करती अच्छी रचना
जवाब देंहटाएंआप की यह कविता आज के युग पर सटीक हे जी ,ऎसा ही हो रहा हे,बहुत अच्छी धन्यवाद
जवाब देंहटाएंरोती पवित्र भूमि, आसमान रो रहा,
जवाब देंहटाएंलगता है, घोड़े बेच के भगवान सो रहा,
अब तक तो मात्र कोढ़ था, अब हो गयी है खाज।
चिड़ियों की कारागार में पड़े हुए हैं बाज।।
आज के हालात का सटीक चित्रण्…………्बहुत सुन्दर्।
sarthak kriti..charchamanch par meri rachna shamil karne ke liye bahut bahut aabhar!
जवाब देंहटाएंमयंक जी, बहुत सुंदर। साथ ही चित्र भी जोरदार लगाया है आपने। बधाई।
जवाब देंहटाएं---------
सुनामी: प्रलय का दूसरा नाम।
चमत्कार दिखाऍं, एक लाख का इनाम पाऍं।
सुंदर अति सुंदर.
जवाब देंहटाएंरामराम.
किसी विषय/वस्तु को तो छोड़ दीजिये...जिससे कि टिप्पणी के लिये पुराने शब्दों से काम चल जाये...
जवाब देंहटाएंबाज जब अपनी प्रकृति भूल जायें और असहाय दिखें तो और क्या निष्कर्ष बचता है?
जवाब देंहटाएंआजाद और सुभाष के सपनों पे गिरी गाज।
जवाब देंहटाएंचिड़ियों की कारागार में पड़े हुए हैं बाज।।
Sahi kaha aapne!
रोती पवित्र भूमि, आसमान रो रहा,
जवाब देंहटाएंलगता है, घोड़े बेच के भगवान सो रहा,
अब तक तो मात्र कोढ़ था, अब हो गयी है खाज।
चिड़ियों की कारागार में पड़े हुए हैं बाज।।
आपने सही कहा शास्त्री ... आपने आजकल के माहौल को बखूबी प्रस्तुत किया है... आभार