आ गईं बहारें मधुवन में, गुलशन में कलियाँ चहक उठीं, पुष्पित बगिया भी महक उठी, अनुरक्त हुआ मन का आँगन। आया बसन्त, आया बसन्त।१। चिड़ियों ने छाया नववितान, यौवन ने ली है अँगड़ाई, सूखी शाखा भी गदराई, बौराये आम, नीम-जामुन। आया बसन्त, आया बसन्त।२। हिम हटा रहीं पर्वतमाला, तम घटा रही रवि की ज्वाला, गूँजे हर-हर, बम-बम के स्वर, दस्तक देता होली का ज्वर, सुखदायी बहने लगा पवन। आया बसन्त, आया बसन्त।३। भँवरे रस पीते हुए मिले, मधुमक्खी शहद समेट रही, सुन्दर तितली भर पेट रही, निखरा-निखरा है नील गगन। |
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |




आपने तो अपनी कविता के माध्यम से वसंत को धरती पर उतार दिया है, बधाईयाँ आपको !
जवाब देंहटाएंवाह आपकी रचना तो चित्रों से भी ज्यादा जीवंत हो उठी है
जवाब देंहटाएंइस वसंत हमे एक से एक बढ़िया रचना पढ़ने को मिल रही है...बहुत ही सुंदर वसंत का गीत...
जवाब देंहटाएंसुमधुर शब्दों से सज्जित कविता के साथ ही सुन्दर चित्रों के माध्यम से आपने इस आते बसन्त को बखूबी यहाँ उतार दिया है । आभार..
जवाब देंहटाएंनिखरा-निखरा है नील गगन।
जवाब देंहटाएंआया बसन्त, आया बसन्त।4।
behad sunder.
bahut baddhiya. ham sab milkar swagat karen basant ka..
जवाब देंहटाएंबहुत सुन्दर गीत बसंत पर ...बस अब ऋतुराज का आगमन होने को है ..
जवाब देंहटाएंबहुत सुंदर ...बसंत का चित्रण ....
जवाब देंहटाएंहम भी एंज्वॉय करना चाहते हैं पर मौसम विभाग की भविष्यवाणियां सिहरन पैदा कर रही हैं।
जवाब देंहटाएंआपकी कविताओं से बसन्त का आना भी सुन्दर लगने लगा है।
जवाब देंहटाएं*और भी
जवाब देंहटाएंसुंदर चित्रों के साथ
जवाब देंहटाएंबसंत आगमन की सूचना देता मनोहारी गीत!
कविता और तस्वीरें दौनों ने ही वसंत को आँखों के सामने ला कर रख दिया है |बहुत सार्थक चित्रण बहुत बहुत बधाई |
जवाब देंहटाएंआशा
कोयल ने गाया मधुर गान,
जवाब देंहटाएंचिड़ियों ने छाया नववितान,
यौवन ने ली है अँगड़ाई,
सूखी शाखा भी गदराई,
बौराये आम, नीम-जामुन।
आया बसन्त, आया बसन्त ...
मधुर बसंत गीत ... बसंती रंगों को बिखेर रहा है आपका ब्लॉग ...
बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!
जवाब देंहटाएं