![]() ज़िन्दगी के रास्तों पे कदम तो बढ़ाइए। इस सफर को नापने को हमसफर बनाइए।। राह है कठिन मगर लक्ष्य है पुकारता, रौशनी से आफताब मंजिलें निखारता, हाथ थामकर डगर में साथ-साथ जाइए। ज्वार का बुखार आज सिंधु को सता रहा, प्रबल वेग के प्रवाह को हमें बता रहा, कोप से कभी किसी को इतना मत डराइए। काट लो हँसी-खुशी से, कुछ पलों का साथ है, चार दिन की चाँदनी है, फिर अँधेरी रात है, इन लम्हों को रार में, व्यर्थ मत गँवाइए। पुंज है सुवास का, अब समय विकास का, वाटिका में खिल रहा, सुमन हमारी आस का, सुख का राग, आज साथ-साथ गुनगुनाइए। |
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
Linkbar
फ़ॉलोअर
बुधवार, 23 नवंबर 2011
‘‘हमसफर बनाइए’’ (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
लोकप्रिय पोस्ट
-
लगभग 24 वर्ष पूर्व मैंने एक स्वागत गीत लिखा था। इसकी लोक-प्रियता का आभास मुझे तब हुआ, जब खटीमा ही नही इसके समीपवर्ती क्षेत्र के विद्यालयों म...
-
दोहा और रोला और कुण्डलिया दोहा दोहा , मात्रिक अर्द्धसम छन्द है। दोहे के चार चरण होते हैं। इसके विषम चरणों (प्रथम तथा तृतीय) मे...
-
नये साल की नयी सुबह में, कोयल आयी है घर में। कुहू-कुहू गाने वालों के, चीत्कार पसरा सुर में।। निर्लज-हठी, कुटिल-कौओं ने,...
-
समास दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को कहा जाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं कि ...
-
आज मेरे छोटे से शहर में एक बड़े नेता जी पधार रहे हैं। उनके चमचे जोर-शोर से प्रचार करने में जुटे हैं। रिक्शों व जीपों में लाउडस्पीकरों से उद्घ...
-
इन्साफ की डगर पर , नेता नही चलेंगे। होगा जहाँ मुनाफा , उस ओर जा मिलेंगे।। दिल में घुसा हुआ है , दल-दल दलों का जमघट। ...
-
आसमान में उमड़-घुमड़ कर छाये बादल। श्वेत -श्याम से नजर आ रहे मेघों के दल। कही छाँव है कहीं घूप है, इन्द्रधनुष कितना अनूप है, मनभावन ...
-
"चौपाई लिखिए" बहुत समय से चौपाई के विषय में कुछ लिखने की सोच रहा था! आज प्रस्तुत है मेरा यह छोटा सा आलेख। यहाँ ...
-
मित्रों! आइए प्रत्यय और उपसर्ग के बारे में कुछ जानें। प्रत्यय= प्रति (साथ में पर बाद में)+ अय (चलनेवाला) शब्द का अर्थ है , पीछे चलन...
-
“ हिन्दी में रेफ लगाने की विधि ” अक्सर देखा जाता है कि अधिकांश व्यक्ति आधा "र" का प्रयोग करने में बहुत त्र...

काट लो हँसी-खुशी से, कुछ पलों का साथ है,
जवाब देंहटाएंचार दिन की चाँदनी है, फिर अँधेरी रात है,
इन लम्हों को रार में, व्यर्थ मत गँवाइए।
पता नही क्यो इंसान इतनी सी बात नही समझ पाता……………और ज़िन्दगी झगडे फ़सादो मे गुजार देता है…………सुन्दर संदेश देती सार्थक रचना।
पुंज है सुवास का, अब समय विकास का,
जवाब देंहटाएंवाटिका में खिल रहा, सुमन हमारी आस का,
सुख का राग, आज साथ-साथ गुनगुनाइए
बहुत सुन्दर और प्रेरक प्रस्तुति है,शास्त्री जी.
guru ji, hamsafar to aapka koi bhee bann jaayegaa....aap hain hee itne mahaan!
जवाब देंहटाएंकाट लो हँसी-खुशी से, कुछ पलों का साथ है,
जवाब देंहटाएंचार दिन की चाँदनी है, फिर अँधेरी रात है,
इन लम्हों को रार में, व्यर्थ मत गँवाइए।
पता नही क्यो इंसान इतनी सी बात नही समझ पाता……………और ज़िन्दगी झगडे फ़सादो मे गुजार देता है…………सुन्दर संदेश देती सार्थक रचना।
बढ़ते जाना जीवन का गुण..
जवाब देंहटाएंसुन्दर प्रेरक कविता
जवाब देंहटाएंयूँ ही कट जायेगा सफर साथ चलने से...
जवाब देंहटाएंके मंज़िल आएगी नज़र साथ चलने से .... :-)
जवाब देंहटाएंचार दिन की चाँदनी है, फिर अँधेरी रात है,
जवाब देंहटाएंइन लम्हों को रार में, व्यर्थ मत गँवाइए।
सुन्दर!
सुख का राग, आज साथ-साथ गुनगुनाइए।
जवाब देंहटाएंबहुत सुन्दर गीत सर...
सादर बधाई...
सुन्दर बौध्गाम्य प्रस्तुति| बधाई
जवाब देंहटाएंआशा
मंजिल इतनी सुन्दर हो तो अकेले भी तैयार रहते हैं ।
जवाब देंहटाएंबड़ी सार्थक बात कही है अपने ।
wahh....
जवाब देंहटाएंbahut hi behtarin prastuti hai..
खूबसूरत ....
जवाब देंहटाएंप्रेरक.....
सुन्दर रचना
जवाब देंहटाएंसुख के राग की ही तलाश रहती है। बहुत अच्छी रचना।
जवाब देंहटाएंकाट लो हँसी-खुशी से, कुछ पलों का साथ है,
जवाब देंहटाएंचार दिन की चाँदनी है, फिर अँधेरी रात है,
इन लम्हों को रार में, व्यर्थ मत गँवाइए।
बहुत सुंदर सन्देश देती हुई सार्थक रचना /सुंदर शब्दों से लिखी हुई /बधाई आपको /
ज़िन्दगी के रास्तों पे कदम तो बढ़ाइए।
जवाब देंहटाएंइस सफर को नापने को हमसफर बनाइए
bahut sundar
इन लम्हों को रार में, व्यर्थ मत गँवाइए।...main koshish karungi....bahut acchi seekh deti rachna
जवाब देंहटाएंबहुत सुंदर
जवाब देंहटाएंक्या कहने
ज्वार का बुखार आज सिंधु को सता रहा,
जवाब देंहटाएंप्रबल वेग के प्रवाह को हमें बता रहा,
कोप से कभी किसी को इतना मत डराइए।
अपने ही कोप से कभी खुद भी डर जाइए....
बहुत खूब....