![]() आने वाला है बसन्त, अब प्रणय दिवस में देर नहीं।
कुहरा छँटने ही वाला है, फिर
होगा अन्धेर नहीं।।
धूप गुनगुनी पाकर, मादक
नशा बहुत चढ़ जायेगा,
सूरज यौवन पर आयेगा,
तापमान बढ़ जायेगा,
तूफानों में चलते रहते, रुकते
कभी दिलेर नहीं।
कुहरा छँटने ही वाला है, फिर
होगा अन्धेर नहीं।।
धन से सब कुछ मिल जायेगा, लेकिन
मिलता प्यार नहीं,
इससे बढ़ कर दुनिया में, होता
कोई उपहार नहीं,
नादिरशाही से कोई भी, खिलता
पीत कनेर नहीं।
कुहरा छँटने ही वाला है, फिर
होगा अन्धेर नहीं।।
जो दिल से उपजे वो ही तो, ग़ज़ल
कही जाती है,
नेह भरा पानी पी कर, ही
तो बहार आती है,
काँटे उगते हैं बबूल में, खट्टे-मीठे
बेर नहीं।
कुहरा छँटने ही वाला है, फिर
होगा अन्धेर नहीं।।
बन्दर को अदरख खाने में, स्वाद
नहीं आ पाता है,
किन्तु करेले को मानव, खुश
हो करके खा जाता है,
आँखोंवालों के हिस्से में, आती
कभी बटेर नहीं।
कुहरा छँटने ही वाला है, फिर
होगा अन्धेर नहीं।।
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

जो दिल से उपजे वो ही तो, ग़ज़ल कही जाती है,
जवाब देंहटाएंनेह भरा पानी पी कर, ही तो बहार आती है,
काँटे उगते हैं बबूल में, खट्टे-मीठे बेर नहीं।
कुहरा छँटने ही वाला है, फिर होगा अन्धेर नहीं।।
शानदार !
बहुत सुन्दर भाव
जवाब देंहटाएंबन्दर को अदरख खाने में, स्वाद नहीं आ पाता है,
जवाब देंहटाएंकिन्तु करेले को मानव, खुश हो करके खा जाता है,
आँखोंवालों के हिस्से में, आती कभी बटेर नहीं।
कुहरा छँटने ही वाला है, फिर होगा अन्धेर नहीं।।
बेहतरीन भाव लिए उम्दा प्रस्तुति ,,,,,,
बसन्त के सन्त का मौसम आने वाला है..
जवाब देंहटाएंवसंत के बहाने कितना कुछ कह गया आपका यह गीत...
जवाब देंहटाएंवाह बहुत सुन्दर भाव..आभार
जवाब देंहटाएंवसंत के आगमन की दस्तक देता सुन्दर रचना है शास्त्री जी |
जवाब देंहटाएंआशा
कुंहरा छटने में अभी, दिखता लंबा वक्त |
जवाब देंहटाएंहम में से हर एक को, लेना निर्णय शख्त |
लेना निर्णय शख्त, हवा बदलाव बहायें |
सदाचार सदनीति, प्रेम-आदर्श निभायें |
पर सत्ता कमबख्त, लगा बैठी है पहरा |
तन मन दें धन-रक्त, छ्टे तब गुरुवर कुंहरा |
वसंत आगमन के स्वागत पर सुन्दर गीत
जवाब देंहटाएंNew post तुम ही हो दामिनी।
bahut sunderta ke saath swagat kiye hain aap vasant ka......
जवाब देंहटाएं
जवाब देंहटाएंधूप गुनगुनी पाकर, मादक नशा बहुत चढ़ जायेगा,
सूरज यौवन पर आयेगा, तापमान बढ़ जायेगा,
तूफानों में चलते रहते, रुकते कभी दिलेर नहीं।
कुहरा छँटने ही वाला है, फिर होगा अन्धेर नहीं।
सुन्दर गीत है .राष्ट्रीय कोहरा भी छ्टे .प्रेम दिवस पर प्रेम पनपे .
बहुत सुन्दर और आनन्ददायक कविता है.
जवाब देंहटाएंउत्कृष्ट प्रस्तुति, सुन्दर गीत ***^^^***आने वाला है बसन्त, अब प्रणय दिवस में देर नहीं।
जवाब देंहटाएंकुहरा छँटने ही वाला है, फिर होगा अन्धेर नहीं।।
बसंत के तो आने की ख़बर ही प्रसन्न ही कर देती है
जवाब देंहटाएंइस रचना को पढ़कर सच में लग रहा है कि --- आने वाला है वसंत!
जवाब देंहटाएंवसंत आगमन के स्वागत में सुंदर रचना
जवाब देंहटाएंअच्छी प्रस्तुति।
जवाब देंहटाएंसुन्दर भाव ...उम्मीद है वसंत के साथ तारीक हालातों से भी कोहरा उठे और उजाला हो.
जवाब देंहटाएंअब लगा कि वाकई बसंत आने वाला है...बहुत खूब
जवाब देंहटाएंवसंत आगमन की बहुत ही सुन्दर रचना...
जवाब देंहटाएंबहुत सुन्दर....
:-)
शास्त्री जी वसंत आने में अभी १५ दिन की देरी है ...और अभी ठण्ड है कि जाने का नाम नहीं ले रही
जवाब देंहटाएं