♥ एक पुराना गीत ♥ मन-सुमन हों खिले, उर से उर हों मिले, लहलहाता हुआ वो चमन चाहिए। ज्ञान-गंगा बहे, शन्ति और सुख रहे- मुस्कराता हुआ वो वतन चाहिए।। दीप आशाओं के हर कुटी में जलें, राम-लछमन से बालक, घरों में पलें, प्यार ही प्यार हो, प्रीत-मनुहार हो- देश में सब जगह अब अमन चाहिए। लहलहाता हुआ वो चमन चाहिए।। छेनियों और हथौड़ों की झनकार हो, श्रम-श्रजन-स्नेह दें, ऐसे परिवार हों, खेत, उपवन सदा सींचती ही रहे- ऐसी दरिया-ए गंग-औ-जमुन चाहिए। लहलहाता हुआ वो चमन चाहिए।। आदमी से न इनसानियत दूर हो, पुष्प, कलिका सुगन्धों से भरपूर हो, साज सुन्दर सजें, एकता से बजें, चेतना से भरे, मन-औ-तन चाहिए। लहलहाता हुआ वो चमन चाहिए।। |
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
महत्वपूर्ण पोस्ट, साधुवाद
जवाब देंहटाएंसच आज ऐसे ही चमन की दरकार है…………बहुत सुन्दर रचना।
जवाब देंहटाएंबहुत सुन्दर रचना।........
जवाब देंहटाएंबहुत सुन्दर रचना। साधुवाद !
जवाब देंहटाएंtabeeyat prasann ho gayi.......
जवाब देंहटाएंwaah waah !
pasand****************
रचना में गहरा प्रभाव है
जवाब देंहटाएं---
गुलाबी कोंपलें
The Vinay Prajapati
एक सकारात्मक सोच देती हुई रचना .बहुत सुन्दर.
जवाब देंहटाएंprabhaavshaali rachna guru ji.
जवाब देंहटाएंसच है ऐसा ही चमन चाहिए....पर स्नेह के सब दरख़्त काट रहे हैं और मन की धरती वीरान कर दी है....
जवाब देंहटाएंअत्यंत सुन्दर रचना
काश ऐसा हो जाये..
जवाब देंहटाएं