| ♥ एक पुरानी रचना ♥ नभ में कितने घन-श्याम घिरे, बरसी न अभी जी भर बदली। मुस्कान सघन-घन दे न सके, मुरझाई आशाओं की कली। ------------ प्यासा चातक, प्यासी धरती, प्यास लिए, अब फसल चली। प्यासी निशा - दिवस प्यासे, प्यासी हर सुबह-औ-शाम ढली। ------------- वन, बाग, तड़ाग, सुमन प्यासे, प्यासी ऋषियों की वनस्थली। खग, मृग, वानर, जलचर प्यासे, प्यासी पर्वत की तपस्थली। ---------------- सूखा क्यों जलद तुम्हारा उर, मानव मन की मनुहार सुनो। इतने न बनो घनश्याम निठुर, चातक की करुण पुकार सुनो। ---------------- फिर आओ गगन तले बादल, अब तो मन-तन जी-भर बरसो। विरहिन की ज्वाल, करो शीतल, जाना अपने घर, कल - परसो। |
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
jaana apne ghar kal parson
जवाब देंहटाएंbahut sundar
http://sanjaykuamr.blogspot.com/
बहुत सुन्दर रचना है बधाई।
जवाब देंहटाएंbahut sundar sirji...
जवाब देंहटाएंबहुत सुन्दर रचना है
जवाब देंहटाएंसूखा क्यों जलद तुम्हारा उर,
जवाब देंहटाएंमानव मन की मनुहार सुनो।
इतने न बनो घनश्याम निठुर,
चातक की करुण पुकार सुनो।
Waah, Bahut sundar Shashtri ji.
सही अर्थों में बादलों को पुकारती रचना...बहुत सुन्दर
जवाब देंहटाएंइतने न बनो घनश्याम निठुर,
जवाब देंहटाएंचातक की करुण पुकार सुनो।
यह पुकार फलीभूत होगी ही. सुन्दर रचना
bahut he badhiya varnan guru jii
जवाब देंहटाएंजल बिन सब सूना है | बहुत सुंदर भाव लिए कविता
जवाब देंहटाएंआशा
हमें भी इन्तजार है बादलों के बरसने का...
जवाब देंहटाएंबहुत खूब ! बहुत सुन्दर रचना है !
जवाब देंहटाएंसूखा क्यों जलद तुम्हारा उर,
जवाब देंहटाएंमानव मन की मनुहार सुनो।
इतने न बनो घनश्याम निठुर,
चातक की करुण पुकार सुनो।
बहुत ही सुन्दर भावभीनी रचना।
अभी अभी हमारे यहाँ बारिश हो रही है ...सुन्दर अभिव्यक्ति
जवाब देंहटाएंबहुत सुन्दर लिखा है आपने! लाजवाब प्रस्तुती!
जवाब देंहटाएंबारिश की चाह में लिखी रचना अच्छी है।
जवाब देंहटाएंबहुत सुन्दर कविता..आनन्द आया.
जवाब देंहटाएं