इसके द्वारा संचालित Blogger.

यह ब्लॉग खोजें

लोड हो रहा है. . .

"उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार, नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है।यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना © कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा!

समर्थक

शनिवार, 21 जनवरी 2012

तीन साल का लेखा जोखा (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)

तीन साल का लेखा जोखा (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री मयंक)
मित्रों!
    आज से ठीक 3 साल पहले 21 जनवरी, 2009 को हिन्दी ब्लॉगिंग की दुनिया में मैंने अपना कदम बढ़ाया था। ये तीन साल न जाने कैसे गुज़र गये मुझे पता ही न लगा। ऐसा लगता है कि यह कल ही की बात है। उस समय मेरी रचनाओं ने 100 का आँकड़ा भी पार नहीं किया था। लेकिन दिन गुजरते गये और रचनाएँ बढ़ती गईं। जिनकी संख्या बढ़कर अब 2000 के आस-पास पहुँच गई हैं।
उच्चारणमैं यह तो नहीं कहूँगा कि यह मेरी लगन और निष्ठा का परिणाम है। लेकिन इतना जरूर है कि मैं जिस किसी काम को हाथ में लेता हूँ उसमें तन-मन-धन से लग जाता हूँ। सबसे पहले मैंने अपना ब्लॉग उच्चारण के नाम से बनाया था। जिस पर आज की तारीख में 1095 दिनों में 1206 पोस्ट लग चुकी हैं और 419 समर्थक हैं मेरे। यहाँ मैंने सबसे पहली रचना लगाई-

सुख का सूरज उगे गगन में, दु:ख के बादल छँट जायें।
हर्ष हिलोरें ले जीवन में, मन की कुंठा मिट जायें।
चरैवेति के मूल मंत्र को अपनाओ निज जीवन में-
झंझावातों के काँटे पगडंडी पर से हट जायें।
अमर भारती
   उन दिनों श्रीमान ताऊ रामपुरिया पहेली का एक मात्र ब्लॉग चलाते थे तो मेरे भी मन में आया कि क्यों न अपनी श्रीमती जी के नाम पर एक ब्लॉग बना लिया जाए। अतः दिनांक 19 फरवरी को अमर भारती के नाम से ब्लॉग बना लिया। जिसके 82 समर्थक है और 230 पोस्ट यहाँ भी लगी हुई है।
शब्दों का दंगल
इसके बाद मैंने 30 अप्रैल, 2009 में शब्दों के दंगल के नाम से गद्य का एक ब्लॉग बनाया। जिस पर अब तक 191 पोस्ट लग चुकी हैं और समर्थकों की संख्या 153 हो गई है। इसकी शुरूआत की इस रचना से-

"दंगल अब तैयार हो गया।" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')

शब्दों के हथियार संभालो, सपना अब साकार हो गया।
ब्लॉगर मित्रों के लड़ने को, दंगल अब तैयार हो गया।।

करो वन्दना सरस्वती की, रवि ने उजियारा फैलाया,
नई-पुरानी रचना लाओ, रात गयी अब दिन है आया,
गद्य-पद्य लेखनकारी में शामिल यह परिवार हो गया।

ब्लॉगर मित्रों के लड़ने को, दंगल अब तैयार हो गया।।
देश-प्रान्त का भेद नही है, भाषा का तकरार नही है,
ज्ञानी-ज्ञान, विचार मंच है, दुराचार-व्यभिचार नही है,
स्वस्थ विचारों को रखने का, माध्यम ये दरबार हो गया।

ब्लॉगर मित्रों के लड़ने को, दंगल अब तैयार हो गया।।

सावधान हो कर के अपने, तरकश में से तर्क निकालो,
मस्तक की मिक्सी में मथकर, सुधा-सरीखा अर्क निकालो,
हार न मानो रार न ठानो, दंगल अब परिवार हो गया।
ब्लॉगर मित्रों के लड़ने को, दंगल अब तैयार हो गया।।
मयंक की डायरी
इसके बाद मैंने मयंक की डायरी के नाम से एक और ब्लॉग बनाया। जो मैं बनाना नहीं चाहता था। लेकिन मेरे एक मित्र अपना ब्लॉग बनवाने के लिए मेरे पास आये और मैंने उनका ब्लॉग बनाया तो यह मेरे ही नाम से बन गया। खैर मैंने प्रभू की देन समझकर इस नाजायज सन्तान के अपना नाम देकर अपना लिया।
इस पर पोस्ट लगी हैं 176 और समर्थक 85 हैं। इस पर 19 मई, 2009 को सबसे पहली पोस्ट थी-

‘‘चन्दा और सूरज’’ (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक’)

चन्दा में चाहे कितने ही, धब्बे काले-काले हों।
सूरज में चाहे कितने ही, सुख के भरे उजाले हों।

लेकिन वो चन्दा जैसी शीतलता नही दे पायेगा।
अन्तर के अनुभावों में, कोमलता नही दे पायेगा।।

सूरज में है तपन, चाँद में ठण्डक चन्दन जैसी है।
प्रेम-प्रीत के सम्वादों की, गुंजन वन्दन जैसी है।।

सूरज छा जाने पर पक्षी, नीड़ छोड़ उड़ जाते हैं।
चन्दा के आने पर, फिर अपने घर वापिस आते हैं।।

सूरज सिर्फ काम देता है, चन्दा देता है विश्राम।
तन और मन को निशा-काल में, मिलता है पूरा आराम।।
"धरा के रंग"
4 नवम्बर, 2009 को एक ब्लॉग मैंने ब्लॉगर मित्रों के नाम पते सहेजने के लिए डायरेक्ट्री के नाम से बनाया। लेकिन उस पर 100 से अधिक नाम-पते नहीं मिल सके और इसका नाम बाल चर्चा मंच रख दिया। लेकिन बाल साहित्य के बहुत ही थोड़े सले ब्लॉग थे और उनमें से अधिकांश पर नियमित पोस्टें लहीं लगती थीं। इस लिए मैंने अब इसका नाम धरा के रंग रख दिया है।
चर्चामंच
इसके बाद मैंने चर्चाकार के रूप में ब्लॉगिंग की दुनिया में पदार्पण किया और चर्चा मंच पर "दिल है कि मानता नही"  के नाम से पहली चर्चा 18 दिसम्बर, 2009 को लगाई। चर्चा मंच के आज की तारीख में 759 समर्थक है और चर्चाओं का आँकड़ा 765 को पार कर गया है।
नन्हे सुमन
दिनांक 9 मई, 2010 को मैंने बालसाहित्य का एक ब्लॉग बनाया और इसको नाम दिया नन्हे सुमन। जिस पर 158 पोस्ट और समर्थकों की संख्या 88 है। बच्चों को समर्पित इस ब्लॉग पर मेरी सबसे पहली रचना थी-

तार वीणा के बजे बिन साज सुन्दर।” (मयंक)

कह दिया मेरे सुमन ने आज सुन्दर।
तार वीणा के बजे बिन साज  सुन्दर ।।

ज्ञान की गंगा बही, विज्ञान पुलकित हो गया,
आकाश झंकृत हो गया, संसार हर्षित हो गया,
नाम से माँ के हुआ आगाज़  सुन्दर ।
तार वीणा के बजे बिन साज  सुन्दर ।।

बेसुरे से राग में, अनुराग भरने को चला हूँ,
मैं बिना पतवार, सरिता पार करने को चला हूँ,
माँ कृपा करदो, बनें सब काज  सुन्दर ।
तार वीणा के बजे बिन साज  सुन्दर ।।

वन्दना है आपसे, रसना में माँ रस-धार दो,
लेखनी चलती रहे, शब्दो को माँ आधार दो,
असुर भागें, हो सुरों का राज  सुन्दर ।
तार वीणा के बजे बिन साज  सुन्दर ।।
देवभूमि चिट्ठाकार समिति
उत्तराखण्ड की धरती पर रहने के कारण दिनांक को एक ब्लॉग देवभूमि चिट्ठाकार समिति  दिनांक 23 फरवरी, 2011 को बनाया। इस पर 18 पोस्ट लगी है और समर्थक भी 18 ही हैं।
ब्लॉगमंच
ब्लॉगवाणी और चिट्टाजगत एगेरीगेटरों के बन्द हो जाने के कारण मैंने अपना एक ब्लॉग एग्रीगेटर ब्लॉग मंच के नाम से 31 दिसम्बर, 2010 को बनाया। इस पर अब तक 12 पोस्टों के साथ 124 समर्थक भी है।
टैस्ट चर्चा मंच
नये चर्चाकारों को चर्चा मंच में सहयोगी बनाने के उद्देश्य से मैंने दिनांक को टेस्ट चर्चा मंच" के नाम से भी एक ब्लॉग 20 सितम्बर, 2010 को बनाया। इस पर भी 12 पोस्ट लगही हैं और समर्थकों की संख्या 14 है।
प्रांजल-प्राची
अपने पौत्र प्रांजल और पौत्री प्राची के नाम से भी एक ब्लॉग को मूर्त रूप दिया दिनांक 18 सितम्बर, 2011 को। "प्रांजल-प्राची" पर 8 बालरचनाएं अब तक आ चुकी हैं और समर्थकों की संख्या 11 हो गई है।
इस पर पहली बाल कविता थी-

"मेरी गुड़िया" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री "मयंक")

मम्मी देखो मेरी डॉल।
खेल रही है यह तो बॉल।।

पढ़ना-लिखना इसे न आता।
खेल-खेलना बहुत सुहाता।।

कॉपी-पुस्तक इसे दिलाना।
विद्यालय में नाम लिखाना।।


रोज सवेरे मैं गुड़िया को,
ए.बी.सी.डी. सिखलाऊँगी।
अपने साथ इसे भी मैं तो,
विद्यालय में ले जाऊँगी।।
हिन्दी ब्लॉगिंग में आने का मुझे सबसे बड़ा लाभ यह मिला कि जनवरी 2011 में मेरी दो पुस्तकें सुख का सूरज (हिन्दी कविताएँ) और नन्हे सुमन (बाल कविताएँ) प्रकाशित हुईं। 
    इसके बाद अक्टूबर 2011 में धरा के रंग (हिन्दी कविताएँ) और हँसता गाता बचपन (बाल कविताएँ) भी प्रकाशित हो गईं।
    इसके साथ ही मैंने दर्जनों मित्रों के ब्लॉग और उनके खूबसूरत हैडर भी बड़े ही मनोयोग से बनाए।
यह थी इण्टरनेट पर मेरी तीन साल की कारगुजारी।

38 comments:

  1. सचमुच अद्भुत सफ़र रहा ...!
    एक साथ इतने ब्लॉग को संभालना
    सब के बस की बात नहीं !
    आपके इस कार्य-कौशल को मेरा नमन !

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  2. आपके इन तीन सालों की लगन और मेहनत के साथ लेखन कला को मेरा नमन,परिवार के साथ इतने सारे ब्लॉग संभालना,सबके बस की बात नही,.
    मेरी तरफ से आपको बहुत२ बधाई शुभकामनाए ..

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  3. ब्लोगजगत मे 3 साल पूरे करने के लिये हार्दिक बधाई और हिन्दी के उत्थान मे सहयोग करने मे आपका योगदान उल्लेखनीय है।

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  4. सचमुच में आप का तीन साल का ये अद्भुत सफर हमारे लिए प्रेरणा का श्रोत बनेगा....बहुत -बहुत बधाई...

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  5. वाह ..
    ब्‍लॉग जगत की तीन वर्षों की आपकी यात्रा अच्‍छी रही ..
    आगे भी आपकी ऐसी ही यात्रा बनीं रहे ..
    ऐसी कामना करती हूं ..
    बधाई और शुभकामनाएं !!

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  6. 3 saal ka yah safar bahut hi prerak ban pada hai..
    Blog ka bahut hi sarthak lekha-jokha.
    ..3 saal pure hone pa haardik shubhkamnayen!

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  7. हार्दिक बधाइयाँ..आप के द्वारा ब्लॉग जगत समृद्ध हुआ है और होता रहेगा ऐसी कामना है.

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  8. ब्‍लॉग जगत की तीन वर्षों की आपकी यात्रा अच्‍छी रही ..

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  9. आपका योगदान अत्यन्त सराहनीय है, हम तो आपसे ही सीख सीखकर आगे बढ़ रहे हैं।

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  10. बधाई हो शास्त्री जी, बहुत लम्बा सफर तो नहीं लेकिन रचनाओं और ब्लोगों की संख्या और उनकी लोकप्रियता सराहनीय है. मेरी हार्दिक शुभकामनाएं . इसी ऊर्जा से आप हमें अपने लेखनी से पढवाते रहें.

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  11. शास्त्री अंकल जी नमस्कार,ब्लागिंग कि दुनियाँ में ३ साल कि सफलता पूर्वक सफर करने पर आपको हार्दिक दिल से बधाई और ईश्वर से प्रार्थना है कि आपकी यह सफर आगे भी लगातार जारी रहे.
    आपकी इस पोस्ट की बदौलत जो मैंने आपके इस ३ साल के सफर के बारें में जो अनुभव महसूस किया है मैं उसको बयान करने के लिए शब्द नहीं पा रहा हूँ सचमुच बहुत ही सुहाना लगा आपके इस सफर का हमसफ़र बन कर धन्यवाद आपके इस सफर में हमें शामिल करने के लिए

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  12. NEELKAMAL VAISHNAW neelkamalkosir@gmail.com द्वारा blogger.bounces.google.com
    5:27 अपराह्न (20 मिनट पहले)

    मुझे
    NEELKAMAL VAISHNAW ने आपकी पोस्ट " तीन साल का लेखा जोखा (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’... " पर एक टिप्पणी छोड़ी है:

    शास्त्री अंकल जी नमस्कार,ब्लागिंग कि दुनियाँ में ३ साल कि सफलता पूर्वक सफर करने पर आपको हार्दिक दिल से बधाई और ईश्वर से प्रार्थना है कि आपकी यह सफर आगे भी लगातार जारी रहे.
    आपकी इस पोस्ट की बदौलत जो मैंने आपके इस ३ साल के सफर के बारें में जो अनुभव महसूस किया है मैं उसको बयान करने के लिए शब्द नहीं पा रहा हूँ सचमुच बहुत ही सुहाना लगा आपके इस सफर का हमसफ़र बन कर धन्यवाद आपके इस सफर में हमें शामिल करने के लिए

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  13. बहुत ही सुंदर जानकारी दी आपने अपने सफ़र की ........आपका ब्लॉग बहुत सुंदर.सरल है ...........

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  14. इतने अच्छे सफर के लिया आपको बधाई

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  15. डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक' जी ब्लागिंग कि दुनियाँ में तीन साल के सुनहरा सफ़र कि सफलता पूर्वक सफर करने पर आपको हार्दिक दिल से बधाई और ईश्वर से प्रार्थना है कि ईस्वर आप की लेखनी को इसी प्रकार ताजगी प्रदान करता रहे और हमें आप की सुन्दर सुन्दर अभिव्यक्ति पढने को मिलती रहें

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  16. आपकी तीन साल की कारगुजारी सराहनीय है
    कार्य ऊर्जा बनी रहे
    शुभकामनाएं

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  17. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  18. मैंने आपके इस ३ साल के सफर के बारें में जो अनुभव महसूस किया है मैं उसको बयान करने के लिए शब्द नहीं |

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  19. वाह, ढेरो बधाई... यह एक गौरव की बात है.... चर्चा ब्लाग्स में चर्चा मंच का अपना एक अतुलनीय स्थान है, और उसके लिए आपका योगदान अनुकरणीय है....

    शुभकामनाएं...

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  20. आपका तीन साल का सफर शानदार और जानदार रहा ।
    आपके इस सफर से नवांगतुकों को बहुत लाभ हुआ है।
    आप आगामी वर्षों में नए शिखर छुएँ, इन्ही शुभकामनाओं के साथ

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  21. सशक्त आरम्भ और अनुकरणीय यात्रा ...शुभकामनाएं

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  22. आपकी ब्लॉग्गिंग की यात्रा सच में श्रमसाध्य है .... हार्दिक बधाई आपको

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  23. बहुत - बहुत बधाई आपको । ऐसे ही सक्रिय रहें

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  24. आपकी तीन साल की कारगुजारी सराहनीय है
    जिसके लिए हम हृदय से शुक्रगुजार है आपके.
    आपको समय समय पर पढकर आनन्द का
    जो अनुभव होता है,वह अवर्णनीय है.

    ईश्वर आपको पूर्ण स्वस्थता और चिरायु दें,
    यही दुआ और कामना है.आपके ब्लॉग जगत
    में पदार्पण से ही ब्लॉग जगत धन्य है.

    बहुत बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएँ
    आपको व आपके समस्त परिवार को.

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  25. तीन साल पूरे करने करनेिए हार्दिक बधाई ..
    आपका आशीर्वाद व स्नेह हमें मिलता रहे
    व आपका अनुसरण कर हम भी प्रगति पथ की ओर अग्रसर हों .
    सादर
    kalamdaan.blogspot.com

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  26. शास्त्री जी, सादर चरण स्पर्श ।
    बहुत ही शानदार रहा आपका तीन साल का सफर । इन तीन वर्षों में आपने निजी तौर पे जो हासिल किया वो तो किया ही साथ ही आपने इन दिनों में हिन्दी ब्लॉगिंग को भी नई ऊँचाईयाँ दी । आपका समर्पण के इस भाव के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं । मैं बस इतना ही कहुँगा कि आपसे हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए ।

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  27. शास्त्री जी, तीन साल तक लगातार इतना सातत्य बनाये रखना आपकी लगन और निष्ठा का ही परिणाम है। नियमित ब्लॉग लेखन, टिप्पणी, और चर्चाओं के साथ-साथ पुस्तक प्रकाशन भी कर पाना सामान्यजन के बस की बात नहीं है। दूसरी बात ये कि अपने उत्थान के लिये तो सब ही काम करते हैं, लेकिन आपने जिस प्रकार अन्य लोगों को ब्लॉगिंग से जोड़ने में और चर्चामंच के माध्यम से मेंटॉरिंग की है वह सराहनीय है। वर्षगांठ के शुभ अवसर पर बधाई और भविष्य के आयोजनों के लिये मंगलकामनायें!

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  28. Smart Indian - स्मार्ट इंडियन
    7:08 पूर्वाह्न (10 मिनट पहले)

    मुझे
    Smart Indian - स्मार्ट इंडियन ने आपकी पोस्ट " तीन साल का लेखा जोखा (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’... " पर एक टिप्पणी छोड़ी है:

    शास्त्री जी, तीन साल तक लगातार इतना सातत्य बनाये रखना आपकी लगन और निष्ठा का ही परिणाम है। नियमित ब्लॉग लेखन, टिप्पणी, और चर्चाओं के साथ-साथ पुस्तक प्रकाशन भी कर पाना सामान्यजन के बस की बात नहीं है। दूसरी बात ये कि अपने उत्थान के लिये तो सब ही काम करते हैं, लेकिन आपने जिस प्रकार अन्य लोगों को ब्लॉगिंग से जोड़ने में और चर्चामंच के माध्यम से मेंटॉरिंग की है वह सराहनीय है। वर्षगांठ के शुभ अवसर पर बधाई और भविष्य के आयोजनों के लिये मंगलकामनायें!



    Smart Indian - स्मार्ट इंडियन द्वारा उच्चारण के लिए 22 जनवरी 2012 7:08 पूर्वाह्न को पोस्ट किया गया

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  29. वाह अच्छा लगा पढ़ा कर. मंगलकामनाएं.

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  30. नि:संदेह आपने मित्रता का विस्‍तार किया है और साथ में अपनी लेखनी का भी। आपको बहुत‍ बधाई।

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  31. बढ़िया प्रस्तुति...
    आपके इस सुन्दर प्रविष्टि की चर्चा कल दिनांक 23-01-2012 को सोमवारीय चर्चामंच पर भी होगी। सूचनार्थ

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  32. नमस्कार शास्त्री जी......आपका यह ३ साल का सफर वाकई लाजवाब है...इतना स्नेह,उत्साह और आपसी एकजुटता आपके व्यक्तित्व की विशेषतायें है........मेरी अनेकों शुभकामनायें और बधाई।

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  33. blog ke tin sal pure hone par apko bahut bahut badhayi....
    age ka safar bhi bahut acchi tarah se chalata rahe yahi shubhukamnaye hai...

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  34. ब्‍लागिंग में जब से आया हूं आपके बारे में सुनता था... ब्‍लागिंग को लेकर आपकी प्रतिबध्‍दता को लेकर सुनता था और यह मेरा सौभाग्‍य रहा कि आपके निकट आने का अवसर मिला और आपने मुझे चर्चा मंच का दायित्‍व देकर मुझपर भरोसा जताया।
    आपको शुभकामनाएं और उम्‍मीद है कि आपका मार्गदर्शन यूं ही मिलता रहेगा।
    आभार.....

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  35. यह सफ़र चलता रहे!
    शुभकामनाएं!
    सादर!

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं

केवल संयत, शालीन और विवादरहित टिप्पणी ही प्रकाशित की जा सकेंगी!

Labels

-सन्देश- (2) 1111 (1) 38वी (1) अकविता (42) अज़ल (1) अतुकान्त (1) अनुत्तरित प्रश्न (1) अनुवाद (25) अन्तर्जाल (1) अन्ना (1) अन्ना हजारे (1) अपनीबात (1) अमन का सन्देश (1) अमरउजाला (1) अमरभारती (1) अमरभारती पहेली 100 के परिणाम (1) अमलतास (2) अमिया (1) अरमानों की डोली (1) अर्चना चावजी (3) अर्चना चावजी और रचनाबजाज (1) अलाव (1) असार-संसार (1) अहोईअष्टमी (1) आइना (1) आज-कल (1) आजाद भारत (1) आजादी (1) आतंकवाद (1) आतंकी (1) आधी आजादी (1) आभार (4) आभासी दुनिया (1) आम (3) आमन्त्रण (3) आराधना (1) आलिंगनदिवस (1) आलू (1) आवश्यक सूचना (1) आवागमन (1) आशा (2) आशा शैली (6) आशु-कविता (1) आसमान (1) आह्वान (1) इन्दिरा गांधी (1) ईद (1) उड़ान (1) उपहार (2) ऋतुराज (1) एक हजार (1) एक-विचार (1) एकाकीपन (1) एमिली डिकिंसन (1) एमीलोवेल (1) एला व्हीलर विलकॉक्स (1) ओले (1) ओसामा (1) कंकड़ और कबाड़ (1) ककड़ी (1) कथानक (1) कबूतर का घोंसला (1) कम्प्यूटर (2) करवाचौथ (1) कविगोष्ठी (1) कविता (108) कविता् (1) कव्वाली (4) कहा कीजिए (1) कहानी (1) कारवाँ (1) किसान-जवान (1) कीटनिकम्मे (1) कुछ उड़ी हुई पोस्ट (1) कुटिलकाँटे (1) कुण्ठा (1) कुण्डलिया (1) कुण्डलियाँ (5) कुण्डलियाँ-चीयर्स बालाएँ (1) कुर्बानी (1) कुहरा (4) कु्ण्डलिया (1) कृषक (1) के बिना (1) कॉफी (1) क्यों? (1) क्रिकेट विश्वकप झलकियाँ (1) क्रिसमस का शुभकामनाएँ (1) क्रोध (1) क्षणिका (5) क्षणिकाएँ (2) खटीमा (1) खद्योत (1) खबर छपी अखबारों मे (1) खरगोश (1) खरबूजे (1) खादी-खाकी (1) खुली बहस- (1) गंगास्नान (1) गंजे (1) गजल (21) गज़ल (38) गणतन्त्र (1) गणतन्त्रदिवस (1) गणेश वन्दना (2) गद्दार (2) गद्य-गीत (7) गर्मी (1) ग़जल (1) ग़जल या गीत (2) ग़ज़ल (77) ग़ज़ल-गुरूसहाय भटनागर बदनाम (2) ग़ज़ल? (1) गिजाई (1) गीत (378) गीत ढोंग-आडम्बर (1) गीत? (1) गुझिया-बरफी (1) गुरू-शिष्य (1) गुरूकुल (1) गुरूदक्षिणा (1) गुरूसहाय भटनागर बदनाम (1) गुरूसहाय भटनागार (1) गूगल-फेसबुक (1) चना-परमल (1) चम्पू काव्य (2) चवन्नी (1) चाँद-सूरज (1) चाय (1) चिड़िया (1) चित्रपट (1) चिन्तन (1) चुगलखोर (1) छुहारे-किशमिश (1) जन-जागरण (1) जन्म दिवस (1) जन्मदिन (3) जन्मदिवस (3) जलधारा (1) ज़िन्दगी (1) जागरण (1) जालजगत (1) जीने का ढंग (1) जीवन (2) जीवनयात्रा (1) झनकइया मेला गंगास्नान (1) झूला (2) टिप्पणियाँ (1) टिप्पणी पोस्ट (1) टोपी (2) डॉ.धर्मवीर (1) ढोंगी साधू (1) तिज़ारत (1) तीन साल का लेखा जोखा (1) तीन-लाइना (1) तुकबन्दी (1) तेल-लकड़ी (1) तोता (1) त्यौहार (1) दहेज (1) दिल की बेकरारी (1) दिल-ए-ज़ज़्बात (1) दिल्ली (1) दिवाली (2) दीपक-बाती (1) दीपावली (5) दुनिया को दें ज्ञान (1) दुनियादारी (5) दुर्दशा (2) देश की हालत (1) देश-प्रेम गीत (1) देश-भक्ति गीत (6) देश-समाज (1) देशभक्ति गीत (1) दो हाथों का घोड़ा (1) दो-अक्टूबर (1) दोनों पुस्तकों का विमोचन (1) दोहा ग़ज़ल (1) दोहा-गीत (2) दोहा-मुक्तक (1) दोहागुणगान (1) दोहे (61) धनतेरस (1) धन्यवाद-ज्ञापन (2) धरा के रंग (2) धान (2) धीरे-धीरे (2) धूप (1) नमन (4) नया साल (1) नयासाल (1) नयी-कविता (2) नव सम्वतसर (1) नव-गीत (2) नवगीत (18) नवजात (1) नवरात्र (1) नववर्ष (4) नववर्ष-2012 (1) नवोदित (1) नारि (1) नारि न हुआ (1) नारी (1) निठल्ला-चिन्तन (2) नितिन (1) निर्वाचन (2) नून (1) नेता (1) नेताजी (1) नेह (1) पंछी (1) पक्के आम (1) पढ़ना-लिखना (1) पत्थर (1) परदेशी (1) परिभाषा (2) परीक्षा (3) पर्यावरण (3) पहरे (1) पानी (1) पिकनिक (1) पिचकारी (1) पुकार (1) पुतला (1) पुराना पेड़ (1) पुरानी कविता (1) पुष्प (1) पेड़-पौधे (1) पॉडकास्ट (9) प्यार (4) प्यार-वफा (4) प्रकृतिचित्रण (2) प्रणय-गीत (2) प्रतिज्ञादिवस (1) प्रवास-यात्रा (2) प्रांजल (1) प्राची (2) प्रातराश (1) प्रार्थना (1) प्रेमदिवस (7) प्रेरक-प्रसंग (1) प्लम (1) फकीर (1) फल (1) फूल (1) फूल और काँटे (1) फूल-शूल (1) फोटोफीचर (1) बकरीद (1) बचपन (1) बदनाम (2) बमकांड (1) बसन्त (8) बहार (1) बातें (3) बातें करें (1) बादल (2) बाबा नागार्जुन का दुर्लभ चित्र (1) बाल कविता (7) बाल गीत (4) बाल- कविता (1) बाल-कविता (38) बाल-गीत (19) बालकविता (20) बालगीत (14) बालगीत गौमाता (1) बालमेला (1) बूढ़ों को सलाह (1) बेबसी (1) बेवफाई (2) ब्लॉगर्स मीट (1) ब्लॉगिंग (1) भइयादूज (1) भक्ति गीत (2) भजन (1) भाईदूज (1) भारत (1) भारत-नेपाल (1) भाव (1) भीड़ (1) भूमिका (1) भैंस (1) भ्रष्टाचार (5) मँहगाई (2) मच्छर (1) मच्छरदानी (1) मतलवी संसार (1) मधुमास (1) मन (1) मन की बात (4) मन के उद्गार (1) मन ही नहीं है (1) मन-उपवन (1) मम्मी जी (1) मयख़ाना (1) मयखाना (1) महारानी लक्ष्मी बाई (1) माँदुर्गा (1) मातृभाषा (1) माथापच्ची (1) मानवता (1) मिठाई (1) मुक्त छंद (3) मुक्त-छंद (1) मुक्त-छंद (लोक-तन्त्र) (1) मुक्त-छन्द (3) मुक्तक (19) मुक्तक-बाल गीत (1) मुबारकवाद (2) मुहब्बत (1) मूर्ख दिवस (1) मेंढक (1) मेरा प्रण (1) मेरी ग़ज़ल (2) मेरी पसन्द (1) मेरी बात (1) मौसम (2) यात्रा-चित्र (2) यू-ट्यूब (1) रंग-गुलाल (1) रंगों का त्यौहार (1) रक्षाबन्धन (1) रपट (6) रबड़छन्द (1) रविकर जी को समर्पित (1) राजनीति (2) राजनीतिक विश्लेषण (1) राम (1) रामनाम (1) रावण (1) राष्ट्रभाषा (1) राष्ट्रीय-गीत (1) रिश्तेदार (1) रीतीगागर (1) रूप (2) रेत के घरौंदे (1) रेलगाड़ी (1) रॉबर्ट लुई स्टीवेंसन (1) लघु-कथा (3) ललकार (1) लाठीचार्ज (1) लीची (1) लेख (3) लेख (सुझाव) (1) लैपटाप (1) लोकगीत (1) लोकपाल (1) लोकार्पण (1) लौकी (1) वन्दना (9) वन्दना गुप्ता (1) वर्षगाँठ (2) वर्षा (2) वसन्त (2) वार्तालाप (1) वाल कविता (2) वालकविता (1) वासन्ती गीत (1) विकराल-समस्या (1) विजयादशमी (1) विदेशभक्ति (1) विनीत संग पल्लवी (1) विमोचन के दृश्य (1) विरह-गीत (3) विश्वकप का जश्न (1) वृद्धसेना (1) वेबकैम (1) वोट-नोट (1) व्यंग्य (8) व्यंग्य-गीत (2) शत्-शत् प्रणाम (2) शब्द-चित्र (3) शम्मा (1) शराब (2) शह-मात (1) शहतूत (1) शाकाहार (1) शारदेमाँ (1) शासन (1) शिक्षक दिवस (1) शिक्षा (2) शिक्षाप्रद कहानी (1) शिवमहिमा (1) शिवरात्रि (4) शिवरात्रि मेला (1) शीशा-ए-दिल (1) शुभकामनाएँ (8) शृंगार (1) शेर (2) शोकगीत (1) श्रद्धांजलि (1) श्रद्धाञ्जलि (5) श्राद्ध (1) श्री गणेश वन्दना (1) संस्मरण (17) सत्याग्रह (1) सन्त-महन्त (1) सन्देश (1) सपने (2) सभ्यता (1) समाचार (1) समाचार कतरन (2) सम्बन्ध (1) सम्मान समारोह (1) सरकार (2) सरस्वती-वन्दना (4) सर्दियाँ (1) सर्दी (2) सवाल-ज़वाब (1) साँड-तबेला (1) साइकिल (1) साझा ब्लॉग (1) साथी (1) सामान्य-ज्ञान (1) सावन (4) सावन-गीत (1) साहित्यकार (1) सियासत (2) सीधी-बात (1) सीपिकाएँ (1) सीमा (1) सुख का सूरज (1) सुनामी (1) सुराही (1) सूचना (1) स्नान (1) स्वतन्त्रता (2) स्वप्न (3) स्वागत-गीत (2) हँसी-खुशी (1) हनुमान जयन्ती (1) हमसफर (1) हवाईजहाज (1) हाथी (1) हास्य-गीत (2) हास्यगीत (1) हिन्दी (3) होली (11) होली का त्यौहार (1) होली बाल-गीत (1) होली-गीत (7) होलीगीत (8) ‘क्षणिका’ (1) ‘‘चम्पू छन्द’’ (1) ‘‘बाल-गीत’’ (1) ‘‘वन्दना’’ (4) ‘‘हाइकू’’ (1)

  © Blogger templates Romantico by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP