बेटी है, बँगला है, खेती है, घपलों में घपले हैं, दिल काले हैं कपड़े उजले हैं, उनके भइया हैं, इनके साले हैं, जाल में फँस रहे, कबूतर भोले-भाले हैं, गुण से विहीन हैं अवगुण की खान हैं जेबों में रहते इनके भगवान हैं इनकी दुनिया का नया विज्ञान है दिन में इन्सान हैं रात को शैतान हैं परदा डालते हैं भाषण से घोटालों पर तमाचे भी पड़ते हैं कभी-कभी गालों पर आदत हो गई है लातों के भूतों को खाते हैं यदा-कदा जनता के जूतों को न कोई धर्म है न ही ईमान है मुफ्त में करते नही अहसान हैं दल के दल-दल में आदमी हलकान है खोट भरा मन में है होटों पर मुस्कान है हर रात को बदलते नये मेहमान है आजकल के नेता कितने महान हैं! |
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

आज के नेताओ का सटीक चित्रण करती पंक्तियाँ...सटीक सृजन...
जवाब देंहटाएंराजनीतिक परिदृश्य को परिभाषित करती सटीक और धारदार अभिव्यक्ति ।
जवाब देंहटाएंवाह।
जवाब देंहटाएंयथार्थ पूर्ण सटीक सृजन ।
जवाब देंहटाएंवाह!क्या खूब कहा।
जवाब देंहटाएंसादर
अच्छी व्यंगात्मक अभिव्यक्ति ।
जवाब देंहटाएंबेहतरीन रचना आदरणीय।
जवाब देंहटाएंहमेशा से हट कर, पर शानदार प्रस्तुति तंज और व्यंग्य।
जवाब देंहटाएंसटीक।