जो मानवता के लिए, चढ़ता गया सलीब। वो ही होता कौम का, सबसे बड़ा हबीब।। जिसमें होती वीरता, वही भेदता व्यूह। चलता उसके साथ ही, जग में विज्ञ समूह।। मंजिल है जिस पन्थ में, उस पर चलते लोग। पालन करता नियम जो, वो ही रहे निरोग।। जो जन सेवा के लिए, करता है पुरुषार्थ। उसके सारे काम ही, कहलाते परमार्थ।। थोथी बातों से नहीं, कोई बने मसीह। लालच में जपता सदा, ढोंगी ही तस्बीह।। जिसके दिल में हों भरे, ममता-समता-प्यार। वो जनता के हृदय पर, कर लेता अघिकार।। दीन-दुखी-असहाय को, बाँटो कुछ उपहार। शिक्षा देता है यही, क्रिसमस का त्यौहार।। |
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

सादर नमस्कार ,
जवाब देंहटाएंआपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल रविवार(26-12-21) को क्रिसमस-डे"(चर्चा अंक4290)पर भी होगी।
आप भी सादर आमंत्रित है..आप की उपस्थिति मंच की शोभा बढ़ायेगी .
--
कामिनी सिन्हा
क्रिसमस डे की बहुत सुन्दर परिभाषा !
जवाब देंहटाएंबड़ा दिन उनका ही होता है जिनका कि दिल बड़ा होता है.
यात्रा पर रहने और आज नेटवर्क उपलब्ध होने के कारण ।मैं आज रचनाओं को देख पा रहा हूँ।
जवाब देंहटाएंआदरणीय आपके दोहे समसामयिक और अति सुंदर हैं। --ब्रजेंद्रनाथ