|
मस्त
फुहारें लेकर आया,
मौसम
हँसी-ठिठोली का। देख
तमाशा होली का।। -- उड़
रहे पीले-हरे गुलाल, हुआ
है धरती-अम्बर लाल, भरे
गुझिया-मठरी के थाल, चमकते
रंग-बिरंगे गाल, गोप-गोपियाँ
खेल रहे हैं, खेला
आँख-मिचौली का। देख तमाशा होली का।। मस्त
फुहारें लेकर आया, मौसम
हँसी-ठिठोली का। देख
तमाशा होली का।। -- पिचकारी
बच्चों के कर में, हुल्लड़
मचा हुआ घर-घर में, हुलियारे
हैं गली-डगर में, प्यार
बसा हर जिगर-नजर में, चारों
ओर नजारा पसरा, फागुन
की रंगोली का। देख तमाशा होली का।। मस्त
फुहारें लेकर आया, मौसम
हँसी-ठिठोली का। देख
तमाशा होली का।। -- डाली-डाली
है गदराई, बागों
में छाई अमराई, गुलशन
में कलियाँ मुस्काई, रंग-बिरंगी
तितली आई, कानों
को अच्छा लगता सुर, कोयलिया
की बोली का। देख तमाशा होली का।। मस्त
फुहारें लेकर आया, मौसम
हँसी-ठिठोली का। देख
तमाशा होली का।। -- गीत
प्यार का आओ गाएँ, मीत
हमारे सब बन जाएँ, बैर-भाव
को दूर भगाएँ, मिल-जुलकर
त्यौहार मनाएँ, साथ
सुहाना मिले सभी को, होली
में हमजोली का। देख तमाशा होली का।। मस्त
फुहारें लेकर आया, मौसम
हँसी-ठिठोली का। देख
तमाशा होली का।। -- |
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

आपका होली गीत जीवन की हर नीरसता को दूर कर रंगों में डुबा जाता है ।
जवाब देंहटाएंहोली के बेरंग पानी में कितने गज़ब के रँग भर दिए आपने ...
जवाब देंहटाएंबहुत उत्तम ...
अति उत्तम होली के रंग
जवाब देंहटाएंरंगोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं आ0
बहुत उत्तम
जवाब देंहटाएंबहुत खूबसूरत गीत, होली की हार्दिक शुभकामनाएं
जवाब देंहटाएंहोली की शुभकामनाएँ
जवाब देंहटाएंगीत प्यार का आओ गाएँ,
जवाब देंहटाएंमीत हमारे सब बन जाएँ,
बैर-भाव को दूर भगाएँ,
मिल-जुलकर त्यौहार मनाएँ,
साथ सुहाना मिले सभी को,
होली में हमजोली का।
देख तमाशा होली का।।
होली के सभी रंगों से सरोबोर गीत....आभार...