रंग-बिरंगी आई होली। मुन्नी आओ, चुन्नी आओ, रंग भरी पिचकारी लाओ, मिल-जुल कर खेलेंगे होली। रंग-बिरंगी आई होली।। ![]() मठरी खाओ, गुँजिया खाओ, पीला-लाल गुलाल उड़ाओ, मस्ती लेकर आई होली। रंग-बिरंगी आई होली।। ![]() रंगों की बौछार कहीं है, ठण्डे जल की धार कहीं है, भीग रही टोली की टोली। रंग-बिरंगी आई होली।। परसों विद्यालय जाना है, होम-वर्क भी जँचवाना है, मेहनत से पढ़ना हमजोली। रंग-बिरंगी आई होली।। |
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |




प्रभावशाली लेखन - - होली की शुभकामनाएं।
जवाब देंहटाएंबाल-गोपालों के चित्ताकर्षक मनोरम चित्रों से सजा होली का बालगीत बहुत दिलचस्प है आदरणीय ।
जवाब देंहटाएंसरल शब्दावली और जीवन से जुड़े आवश्यक प्रसंगों को कविता में ख़ूबसूरती से पिरोया है आपने।
साधुवाद 🙏
होली की हार्दिक शुभकामनाओं सहित,
सादर,
डॉ. वर्षा सिंह
सुंदर भावों और और बाल गोपालों की हुडदंड से सराबोर प्यारी रचना ।
जवाब देंहटाएंबड़ा अच्छा बालगीत रचा है शास्त्री जी आपने । सभी बाल-वृंद हंसते-चहकते रहें तथा स्नेह भाव से त्यौहार का अधिकाधिक आनंद लें, यही मंगलकामना करता हूं ।
जवाब देंहटाएंजी नमस्ते ,
जवाब देंहटाएंआपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल सोमवार(२९-०३-२०२१) को 'एक दिन छुट्टी वाला'(चर्चा अंक-४०२०) पर भी होगी।
आप भी सादर आमंत्रित है।
--
अनीता सैनी
बहुत ही प्यारा बाल गीत।
जवाब देंहटाएंहोली की हार्दिक शुभकामनाएँ सर!
बहुत ही सुंदर।
जवाब देंहटाएंहोली की हार्दिक शुभकामनाएं।🌻♥️
बहुत ही बेहतरीन 👌👌
जवाब देंहटाएंआपको होली की हार्दिक शुभकामनाएं आदरणीय 💐
रंगों का त्योहार,🏵
जवाब देंहटाएंलाए जीवन में बहार।🏵🏵🏵
सफलता👑 चूमें आपके द्वार
जगत में फैले कीर्ति अपार।।
स्वस्थता, प्रसन्नता,सौहार्दता लिए यह सौभाग्यशाली,पावन पर्व आपके एवं आपके परिवार में नित प्रेम का रंग फैलाए।
आपको सपरिवार रंग-बिरंगी होली की ढेरों शुभकामनाएँ।
💐💐💐
सधु चन्द्र
सुन्दर मनभावन रचना
जवाब देंहटाएंसादर नमन।
मुग्ध करती रंग बिखेरती रचना - - होली की शुभकामनाओं सह।
जवाब देंहटाएंआदरणीय डॉ रूप चंद्र शास्त्री मयंक सर, बहुत सुंदर बालगीत! होली की ढेर सारी अशेष शुभकामनाएँ💐!--ब्रजेंद्रनाथ
जवाब देंहटाएंभावों के रंग से सराबोर करता बहुत सुंदर बालगीत 🌹🙏🌹
जवाब देंहटाएंहोली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं नमन, आदरणीय 🙏
- डॉ शरद सिंह
होली का बहुत सुंदर बालगीत
जवाब देंहटाएंआपकी कल्पना और सोच को प्रणाम
सादर
होली की हार्दिक शुभकामनाएं
जवाब देंहटाएंबहुत ही सुंदर चित्र के साथ बहुत ही सुंदर रचना
जवाब देंहटाएंआदरणीय शास्त्री जी होली के महापर्व पर आपको बहुत-बहुत बधाइयां