चली उत्तराखण्ड में, निर्वाचनी
बयार। धामी के नेतृत्व में, युवा हुए
तैयार।। अलग-थलग सब पड़ गये, झाड़ू हाथी
हाथ। जाने को तत्पर हुए, लोग कमल के
साथ।। पाँच बरस देखा जिसे, परखा
चित्त-चरित्र। समझ गई थी भाजपा, धोखे वाला मित्र।। मुखिया जी के हाथ से, डोर रही है
छूट। व्यथा आज किससे कहें, कुनबे में
है फूट।। रावत-रावत फिर मिले, मतलब करने
सिद्ध। मतदाता को लीलने, बनकर आये
गिद्ध।। माता बेटी-पुत्र के, कब्जे में
अधिकार। इन तीनों ने कर दिया, दल का बण्टाधार।। काँगरेस में हो गया, अब नेतृत्व अभाव। लोकतन्त्र के सिन्धु से, पार न
होगी नाव।। |
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
सच्चाई बयान करती रचना
जवाब देंहटाएंसादर नमस्कार ,
जवाब देंहटाएंआपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल मंगलवार (25-1-22) को " अजन्मा एक गीत"(चर्चा अंक 4321)पर भी होगी।आप भी सादर आमंत्रित है..आप की उपस्थिति मंच की शोभा बढ़ायेगी .
--
कामिनी सिन्हा
समसामयिक घटनाचक्र पर सुन्दर सृजन ।
जवाब देंहटाएंबहुत अच्छी प्रेरक सामयिक रचना
जवाब देंहटाएंराज्नीति का खेल सबसे निराला
सटीक सामायिक दृश्य उत्पन्न करते सुंदर दोहे।
जवाब देंहटाएंबेहतरीन दोहे।
जवाब देंहटाएंवाह बहुत खूब उधेड़ा है आ. मयंक जी!
जवाब देंहटाएं