|
पूरा दिन बालप्रहरी के नाम
हमारे नगर खटीमा में उत्तराखण्ड बाल कल्याण
संस्थान के तत्वावधान में बाल प्रहरी की कार्यशाला थारू राजकीय इण्डर कालेज,
खटीमा के सभागार में एक जनवरी से चार जनवरी तक चली। जिसको अल्मौड़ा से पधारे
बालप्रहरी के सम्पादक श्रीमान उदय किरौला के सान्निध्य और भारत ज्ञान विज्ञान के
सचिव नरेन्दसिंह रौतेला की देख-रेख में सम्पन्न किया गया, जिसमें 16 विद्यालयों
के 160 बालक-बालिकाओं ने कहनी लेखन, कविता लेखन, हस्तलिखित पत्रिका एवं रद्दी
कागज से मुकुट और विभिन्न प्रकार के पात्र बनाना सीखा।
इस अवसर पर
उत्तराखण्ड बाल कल्याण संस्थान के संरक्षक और खटीमा फाइबर्स के सी.एम.जी. डॉ.
आर.सी. रस्तोगी चारों दिन उपस्थित रहे। खटीमा के विधायक मा. पुष्कर सिंह धामी भी
कार्शाला में पधारे। अतिथियो में स्थानीय शिक्षण संस्थानों के अध्यापकों,
प्रधानाचार्यों, बालक-बालकिकाओं के अभिभावकों की भारी उपस्थिति रही।
कार्यशाला के अन्तिम दिन 5 जनवरी को
स्थानिय पेपर मिल खटीमा फाइबर्स लिमिटेड के लान में समापन कार्यक्रम आयोजित किया
गया। जिसके मुख्य अतिथि डॉ. आर.सी. रस्तोगी और अध्यक्षता डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री
ने की। कार्यशाला में पाँचें दिन तथा समारोह में भरपेट जलपान की व्यवस्था खटीमा
फाइबर्स की ओर से की गयी।
समापन समारोह में
कवि सम्मेलन, भाषण आदि बालक-बालिकाओं ने ही प्रस्तुत किये और मंच संचालन भी
बालकों द्वारा ही किया गया। इस अवसर पर सर्वोत्कृठ बालप्रहरी हस्तलिखित पत्रिका
के 5 प्रतिभागियों, कवि सम्मेलन के प्रथम तीन उत्कृष्ट बालको, भाषण के प्रथम तीन
उत्कृष्ट बालक बालिकाओं को पुरस्कृत भी किया गया तथा समस्त प्रभागी
छात्र-छात्राओं के प्रमाणपत्र भी दिये गये।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आर.सी.
रस्तोगी ने अपने सम्बोधन में कहा कि अगले वर्ष खटीमा फाइबर्स में ही यह कार्यशाला
का कार्यक्रम किया जाये जिसकी समस्त जिम्मेदारी वहन करने का उन्होंने आश्वासन
दिया।
समारोह के अन्त
में अपने अध्यक्षीय भाषण में जॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक ने सभी शिक्षाविदों और
अभिभावको का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि यह कार्यशाला आगामी वर्ष से एक
सप्ताह की कर दी जाय तो इससे बालकों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
Linkbar
फ़ॉलोअर
शनिवार, 5 जनवरी 2019
रपट "बालप्रहरी कार्यशाला का समापन"
सोमवार, 3 सितंबर 2018
रपट "स्व. टीकाराम पाण्डेय 'एकाकी' की पाँचवीं पुण्यतिथि"
![]()
मित्रों !
कल दिनांक 2 सितम्बर, 2018 को मेरे 40 साल पुराने मित्र स्व. टीकाराम पाण्डेय 'एकाकी' की पाँचवीं पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए काव्यमयी श्रद्धांजलि समर्पित की गयी। जिसका आयोजन उनके सुपुत्र रवीन्द्र पाण्डेय "पपीहा" ने अपने शिक्षण संस्थान "ग्लोरियस एकेडेमी" बनबसा में किया। जिसकी अध्यक्षता डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' तथा संचालन डॉ. जगदीश पन्त 'कुमुद' ने किया।
--
पं.टीकाराम पाण्डेय के चित्र पर माल्यार्पण पुष्प समर्पण के पश्चात काव्य गोष्ठी का प्रारम्भ श्री श्रीभगवान मित्र द्वारा माँ सरस्वती की की वन्दना और एक कृष्णभक्ति का भजन प्रस्तुत किया गया।
कार्क्रम के अन्त में अध्यक्षता कर रहे डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' ने सभी कवि-शायरों की रचना की समीक्षा करते हुए गोष्ठी के समापन की घोषणा की। देखिए इस अवसर केो कुछ चित्र।
|
मंगलवार, 17 जुलाई 2018
रपट "पत्रिका एवं पुस्तकों का विमोचन" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
खटीमा (ऊधमसिंहनगर) 15 जुलाई, 2018 को साहित्य शारदा मंच, खटीमा द्वारा ब्लॉक सभागार, खटीमा (ऊधमसिंहनगर) में अपराह्न
2 बजे
से पुस्तक विमोचन एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' के व्यक्तित्व-कृतित्व पर केन्द्रित विशेषांक
राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका "ट्रू मीडिया" जुलाई - 2018 अंक का विमोचन तत्पश्चात श्रीमती राधा तिवारी
(राधेगोपाल) द्वारा रचित “सृजन
कुंज”
(काव्य
संग्रह) एवं “जीवन
का भूगोल” (दोहा
संग्रह) का भी सैकड़ों नागरिकों के मध्य विमोचन किया गया।
जिसमें खटीमा के माननीय विधायक पुष्कर सिंह धामी, खटीमा फाइबर्स के सी.एम.डी. डॉ. आर सी रस्तोगी एवं श्री विजय नाथ शुक्ल उपजिलाधिकारी खटीमा मुख्य अभ्यागत थे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के महासचिव डॉ. महेन्द्र प्रताप पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक
को ड्रूमीडिया के सम्पादक श्री ओमप्रकाश प्रजापति, अशोक कुमार एवं मनोज शर्मा
कामदेव ने पगड़ी पहनाकर ड्रूमीडिया गौरव 2018 के सम्मान से अलंकृत किया। मुख्य अभ्यागत
डॉ. राकेश चन्द्र रस्तोगी, उपजिलाधिकारी विजयनाथ शुक्ल, विधायक पुष्कर सिंह धामी
का अभिनन्दन पत्र के साथ तथा पुस्तकों में अभिमत लिखने वाले व्यक्तियों को शाल
ओढ़ा कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रभारी खंडशिक्षा अधिकारी
सतीश चन्द्र गुप्ता, राणाप्रताप के प्रबन्धक गीताराम बंसल, दयानन्द इंटर कालेज
टनकपुर के रामदेव आचार्य, सवौरा हाईस्कूल के
प्रधानाचार्य मनीराम शास्त्री, जिला मन्त्री अरविन्द चौधरी, डॉ. मुकेश कुमार,
पूर्व प्रधानाचार्य सुदर्शन वर्मा, गोपालदत्ततिवारी, ट्रूमीडिया के सम्पादक ओमप्रकाश, अशोक
कुमार, मनोज कामदेव, प्रधानाचार्य रामदत्त जोशी, नितिन शास्त्री, श्रीमती कविता,
श्रीमती अमर भारती, विनीत शास्त्री, श्रीमती पल्लवी, कमलकान्त आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दिल्ली के सिद्ध साहित्यकार और चित्रकार श्री संजय कुमार गिरि द्वारा बनाया गया डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री का पेंसिल स्कैच भी उनको भेंट किया गया।
उसके बाद कवि गोष्ठी का प्रारम्भ किया गया जिसका संचालन जगदीश कुमुद ने किया जिसमें सरस्वती वन्दना श्री श्रीभगवान मिश्र, श्रीमती राधा तिवारी, अनिल शुक्ल, नरेश तिवारी, डॉ. सिद्धेश्वर सिंह, नबी अहमद मंसूरी, मनोज कामदेव, डॉ. रावेन्दर कौर, रामदेव आर्य, रामचन्द्र प्रेमी, रामरतन यादव, डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री, शहाना कुरैशी, महेन्द्र पांडेय नन्द, कैलाश पांडेय, आकाश कुमार, विपिन जोशी ने काव्य पाठ किया। जिसका प्रसारण ट्रू मीडिया द्वारा चैनल पर प्रसारित किया गया। |
लोकप्रिय पोस्ट
-
लगभग 24 वर्ष पूर्व मैंने एक स्वागत गीत लिखा था। इसकी लोक-प्रियता का आभास मुझे तब हुआ, जब खटीमा ही नही इसके समीपवर्ती क्षेत्र के विद्यालयों म...
-
दोहा और रोला और कुण्डलिया दोहा दोहा , मात्रिक अर्द्धसम छन्द है। दोहे के चार चरण होते हैं। इसके विषम चरणों (प्रथम तथा तृतीय) मे...
-
नये साल की नयी सुबह में, कोयल आयी है घर में। कुहू-कुहू गाने वालों के, चीत्कार पसरा सुर में।। निर्लज-हठी, कुटिल-कौओं ने,...
-
समास दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को कहा जाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं कि ...
-
आज मेरे छोटे से शहर में एक बड़े नेता जी पधार रहे हैं। उनके चमचे जोर-शोर से प्रचार करने में जुटे हैं। रिक्शों व जीपों में लाउडस्पीकरों से उद्घ...
-
इन्साफ की डगर पर , नेता नही चलेंगे। होगा जहाँ मुनाफा , उस ओर जा मिलेंगे।। दिल में घुसा हुआ है , दल-दल दलों का जमघट। ...
-
आसमान में उमड़-घुमड़ कर छाये बादल। श्वेत -श्याम से नजर आ रहे मेघों के दल। कही छाँव है कहीं घूप है, इन्द्रधनुष कितना अनूप है, मनभावन ...
-
"चौपाई लिखिए" बहुत समय से चौपाई के विषय में कुछ लिखने की सोच रहा था! आज प्रस्तुत है मेरा यह छोटा सा आलेख। यहाँ ...
-
मित्रों! आइए प्रत्यय और उपसर्ग के बारे में कुछ जानें। प्रत्यय= प्रति (साथ में पर बाद में)+ अय (चलनेवाला) शब्द का अर्थ है , पीछे चलन...
-
“ हिन्दी में रेफ लगाने की विधि ” अक्सर देखा जाता है कि अधिकांश व्यक्ति आधा "र" का प्रयोग करने में बहुत त्र...




























