-- मुशकिल से हमको मिला, आजादी का तन्त्र। सबको जपना चाहिए, स्वतन्त्रता का मन्त्र।। -- आजादी के साथ में, मत करना खिलवाड़। तोड़ न देना एकता, ले मजहब की आड़।। -- मत-मजहब या जाति का, नहीं किया अभिमान। आजादी के समर में, हुए वीर बलिदान।। -- |
दुनिया में विख्यात है, भारत का जनतन्त्र। लोकतन्त्र के साथ में, मत करना षड़यन्त्र।। -- मुरझाने मत दीजिए, प्रजातन्त्र की बेल। आपस में रखना यहाँ, भाईचारा-मेल।। -- कई दशक के बाद अब, सुधर रहा परिवेश। विकसित होता जा रहा, अपना भारत देश।। -- |
बिना शस्त्र संधान के, मिला देश को मान। आज विदेशों में बढ़ी, निज भारत की शान।। -- उस शासक को नमन है, जिसने किया कमाल। दुनिया भर में योग का, दीप दिया है बाल।। -- शासक अपने देश का, करते ऊँचा नाम। नतमस्तक होकर करें, सारे देश सलाम।। -- |
