| जन्मदिन को मनाते बहुत लाड़ से, साड़ी लाते हमेशा ही बाज़ार से। किन्तु इस बार उपहार है कुछ अलग, गाड़ी लाये तुम्हारे लिए प्यार से।। |
| श्रीमती अमर भारती जी! यह रहा आपका जन्मदिन का तोहफा! |
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
| जन्मदिन को मनाते बहुत लाड़ से, साड़ी लाते हमेशा ही बाज़ार से। किन्तु इस बार उपहार है कुछ अलग, गाड़ी लाये तुम्हारे लिए प्यार से।। |
| श्रीमती अमर भारती जी! यह रहा आपका जन्मदिन का तोहफा! |
| श्रीमती अमर भारती जी! !! आपको जन्म-दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ !! भारती के जन्म-दिन को मैं मनाना भूल जाऊँ, स्वप्न में भी यह कभी भी हो नही सकता। इक सलोना नीड़ सुख का मैं बनाना भूल जाऊँ, स्वप्न में भी यह कभी भी हो नही सकता। तुम्ही से है जिन्दगी, तुम सृजन का संसार हो, गीत, गज़लों, कल्पनाओं का तुम्ही आधार हो, प्रीत के गुंथित सुमन को सर चढ़ाना भूल जाऊँ, स्वप्न में भी यह कभी भी हो नही सकता। बदरंग से इस ठूँठ को तुमने लताओं से सवाँरा, रंज-ओ-गम के दौर में तुमने दिया इसको सहारा, प्यार के उपहार को,आभास को मैं भूल जाऊँ, स्वप्न में भी यह कभी भी हो नही सकता। देह के इस गेह में जब तक रहेंगे प्राण मेरे, लेखनी बन कर चलेंगे तरकशों से बाण मेरे, भारती की आरती को अर्चना को भूल जाऊँ, स्वप्न में भी यह कभी भी हो नही सकता। |
|---|