चहक रही रंगोली है। |
घर-आँगन में हाट में, चहक रहे हैं रंग। कलियों के भी चमन में, महक रहे हैं अंग। चहक रही रंगोली है। |
अमराई गदरा रही, बहती सुखद बयार। चहक रही रंगोली है। बुरा न मानो होली है।। |
अन्न देखकर खेत में, खुश होता इन्सान। चहक रही रंगोली है। बुरा न मानो होली है।। |
झूठ-सत्य के खेल में, सच्चाई आबाद। चहक रही रंगोली है। बुरा न मानो होली है।। |
हिल-मिलकर सद्भाव से, खेलो जमकर फाग। चहक रही रंगोली है। बुरा न मानो होली है।। |

