|
होगा जब नियमित नहीं, पुस्तक से सम्वाद।
तब तक पुस्तक का दिवस, नहीं रहेगा याद।।
--
जहाँ पुस्तकों से अधिक, बस्ते का हो भार।
होगा बच्चों को भला, कैसे इनसे प्यार।।
--
अभिरुचियाँ समझे बिना, रहे पौध को रोप।
नन्हे मन पर शान से, देते कुण्ठा थोप।।
--
बालक की रुचियाँ समझ, देते नहीं सुझाव।
बेमतलब की पुस्तकें, भर देती उलझाव।।
--
शासक हों जब देश में, स्नातक से भी न्यून।
कैसे हों लागू वहाँ, हितकारी कानून।।
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
Linkbar
फ़ॉलोअर
मंगलवार, 23 अप्रैल 2019
दोहे "विश्व पुस्तक दिवस" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
सोमवार, 22 अप्रैल 2019
गीत "गुलमोहर का रूप" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
हो गया मौसम गरम,
सूरज अनल बरसा रहा।
गुलमोहर के पादपों का,
“रूप” सबको भा रहा।।
दर्द-औ-ग़म अपना छुपा,
हँसते रहो हर हाल में,
धैर्य मत खोना कभी,
विपरीत काल-कराल में,
चहकता कोमल सुमन,
सन्देश देता जा रहा।
गुलमोहर के पादपों का,
“रूप” सबको भा रहा।।
घूमता है चक्र, दुख के बाद,
सुख भी आयेगा,
कुछ दिनों के बाद बादल,
नेह भी बरसायेगा,
ग्रीष्म ही तरबूज, ककड़ी
और खीरे ला रहा।
गुलमोहर के पादपों का,
“रूप” सबको भा रहा।।
सर्दियों के बाद तरु,
पत्ते पुराने छोड़ता,
गर्मियों के वास्ते,
नवपल्लवों को ओढ़ता,
पथिक को छाया मिले,
छप्पर अनोखा छा रहा।
गुलमोहर के पादपों का,
“रूप” सबको भा रहा।।
|
रविवार, 21 अप्रैल 2019
दोहे "गिरवीं रखा जमाल" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
पूछ रहा है प्रश्न ये, सारा हिन्दुस्तान।।
भुला दिया गौरव सभी, गिरवीं रखा जमाल।
हमदर्दी थी किसलिए, उससे दीनदयाल।।
गरज पड़ी थी कौन सी, गये पाक तत्काल।
भूल हुई है आपसे, करलो इस्तकबाल।।
असन्तुष्ट हैं लोग अब, जूते रहे उछाल।।
वैसा ही फल मिल रहा, जैसे किये कमाल।।
अच्छे दिन आये नहीं, करते सभी सवाल।
आज चुनावी दौर में, होता बहुत मलाल।।
|
शनिवार, 20 अप्रैल 2019
मुक्तकगीत "बैरियों को कब्र में दफन होना चाहिए" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
-१-
घण्टे-घड़ियाल, ताल-खड़ताल लेके अब,
भारत माँ का कीर्तन-भजन होना चाहिए।
देश की सीमाओँ को बचाने के लिए तो आज,
तन-मन प्राण का हवन होना चाहिए।
-२-
शासकों को सीधी चाल चलने की जरूरत है,
तुष्टिकरण नीति का दमन होना चाहिए।
ईंट का जवाब अब देना होगा पत्थरों से,
बैरियों को कब्र में दफन होना चाहिए।
-३-
कोठी-बंगलों में ऐश बन्द होनी चाहिए,
सबके लिए मामूली भवन होना चाहिए।
रत्न-भूषण और श्री चाटुकारिता के चिह्न से,
मुक्त अपना प्यारा ये चमन होना चाहिए।
-४-
उग्रवादियों को सजा फाँसी की मिले तुरन्त,
अपने प्यारे देश में अमन होना चाहिए।
नेताओं की लाश को न झण्डे लपेटा जाये,
शहीदों का तिरंगा कफन होना चाहिए।
-५-
आजादी की जंग में जिन्होंने बलिदान दिया,
उन देशभक्तों का नमन होना चाहिए
जाति-धर्म, भाषा और भूषा की न होड़ लगे,
सबसे पहले अपना वतन होना चाहिए।
|
शुक्रवार, 19 अप्रैल 2019
दोहे "बलशाली-हनुमान" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री ' मयंक')
|
धीर-वीर, रक्षक प्रबल, बलशाली-हनुमान।
जिनके हृदय-अलिन्द में, रचे-बसे श्रीराम।।
--
महासिन्धु को लाँघकर, नष्ट किये वन-बाग।
असुरों को आहत किया, लंका मे दी आग।।
--
कभी न टाला राम का, जिसने था आदेश।
सीता माता को दिया, रघुवर का सन्देश।।
--
लछिमन को शक्ति लगी, शोकाकुल थे राम।
पवन वेग की चाल से, पहुँचे पर्वत धाम।।
--
संजीवन के शैल को, उठा लिया तत्काल।
बूटी खा जीवित हुए, दशरथ जी के लाल।।
--
बिगड़े काम बनाइए, बनकर कृपा निधान।
कोटि-कोटि वन्दन तुम्हें, पवनपुत्र हनुमान।।
|
गुरुवार, 18 अप्रैल 2019
दोहे "ईवीएम में बन्द" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
हुआ दूसरे चरण का, जगह-जगह मतदान।
सब अपनी ही जीत का, लगा रहे अनुमान।।
किसको मिले विषाद अब, मिले किसे आनन्द।
क्या होगा परिणाम सब, ईवीएम में बन्द।।
आ जायेगा सामने, कुछ दिन में निष्कर्ष।
वही सफल होता यहाँ, जो करता संघर्ष।।
उगी हुई है खेत में, कितनी खरपतवार।
सभी यहाँ बीमार हैं, लेकिन एक अनार।।
नौका है मझधार में, कैसे होगी पार।
लिए सभी हैं नाव में, भाषण की पतवार।।
|
बुधवार, 17 अप्रैल 2019
विविध दोहे "धड़कन बिना शरीर" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)
मिट्टी का है लोथड़ा, धड़कन बिना शरीर।।
सच्चे जियें अभाव में, झूठे बनें वजीर।
दर-दर भटकें देश में, ज्ञानी सन्त कबीर।।
कोई धन का दास है, कोई यहाँ फकीर।
दुर्जन को नवनीत है, सज्जन को है नीर।।
होता अपने देश में, हर सैनिक प्रणवीर।
जिसमें रणकौशल छिपा, वो ही है रणधीर।।
सबकी किस्मत में नहीं, होता सुखद समीर।
होती हर सन्तान की, अलग-अलग तकदीर।।
हुए एक ही कोख से, दो बालक उत्पन्न।
कोई यहाँ विपन्न है, कोई है सम्पन्न।।
चमचों को हैं पालते, राजा और वजीर।
बँधे हुए हैं द्वार पर, चमचे बिन जंजीर।।
पड़ी हुई हैं पाँव में, मजहब की जंजीर।
पण्डित-मुल्ला-पादरी, करते हैं तकरीर।।
|
लोकप्रिय पोस्ट
-
लगभग 24 वर्ष पूर्व मैंने एक स्वागत गीत लिखा था। इसकी लोक-प्रियता का आभास मुझे तब हुआ, जब खटीमा ही नही इसके समीपवर्ती क्षेत्र के विद्यालयों म...
-
दोहा और रोला और कुण्डलिया दोहा दोहा , मात्रिक अर्द्धसम छन्द है। दोहे के चार चरण होते हैं। इसके विषम चरणों (प्रथम तथा तृतीय) मे...
-
नये साल की नयी सुबह में, कोयल आयी है घर में। कुहू-कुहू गाने वालों के, चीत्कार पसरा सुर में।। निर्लज-हठी, कुटिल-कौओं ने,...
-
समास दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को कहा जाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं कि ...
-
आज मेरे छोटे से शहर में एक बड़े नेता जी पधार रहे हैं। उनके चमचे जोर-शोर से प्रचार करने में जुटे हैं। रिक्शों व जीपों में लाउडस्पीकरों से उद्घ...
-
इन्साफ की डगर पर , नेता नही चलेंगे। होगा जहाँ मुनाफा , उस ओर जा मिलेंगे।। दिल में घुसा हुआ है , दल-दल दलों का जमघट। ...
-
आसमान में उमड़-घुमड़ कर छाये बादल। श्वेत -श्याम से नजर आ रहे मेघों के दल। कही छाँव है कहीं घूप है, इन्द्रधनुष कितना अनूप है, मनभावन ...
-
"चौपाई लिखिए" बहुत समय से चौपाई के विषय में कुछ लिखने की सोच रहा था! आज प्रस्तुत है मेरा यह छोटा सा आलेख। यहाँ ...
-
मित्रों! आइए प्रत्यय और उपसर्ग के बारे में कुछ जानें। प्रत्यय= प्रति (साथ में पर बाद में)+ अय (चलनेवाला) शब्द का अर्थ है , पीछे चलन...
-
“ हिन्दी में रेफ लगाने की विधि ” अक्सर देखा जाता है कि अधिकांश व्यक्ति आधा "र" का प्रयोग करने में बहुत त्र...






