-१- चार टके की नौकरी, लाख टके की घूस। लोलुप नौकरशाह ही, रहे देश को चूस।। मक्कारों की नाक में, डाले कौन नकेल। न्यायालय में मेज के, नीचे चलता खेल।। रहकर पास-पड़ोस में, बोल-चाल है बन्द। लेकिन भाई की उन्हें, सूरत नहीं पसन्द।। कहीं किसी भी हाट में, बिकती नहीं तमीज। वैसा ही पौधा उगे, जैसा बोते बीज।। जो मन में रखता नहीं, किसी तरह का मैल। वो खटता है रात-दिन, ज्यों कोल्हू का बैल।। हठ करने का समय अब, निकल गया है दूर। वृद्धावस्था में कभी, मत होना मग़रूर।। जीवन में चाहो अगर, पाना कुछ सम्मान। अपनों पर मत तानना, वाणी का संधान।। लोग बाज आते नहीं, मक्कारी से आज। महज दिखावे के लिए, होते हैं सब काज।। जिसके दिल में हों भरा, ममता-समता-प्यार। वो जनता के हृदय पर, कर लेता अघिकार।। |
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

बहुत ही सुन्दर
जवाब देंहटाएंरोचक लिंक्स. मेरी पोस्ट को चर्चा में शामिल करने हेतु आभार।
जवाब देंहटाएंआदरणीय डॉ साहब सादर प्रणाम !
जवाब देंहटाएंघूस लेनेवाला बुरा है या लेने वाला , यह अंडा - मुर्गी वाले यक्ष प्रश्न सा यथावत है !
थोड़े में बहुत कहते , दोहो के लिए अभिनन्दन !
एवं वैश्विक नव वर्ष २०२३ की बहुत बहुत शुभकामनाएं !
जय भारत ! जय भारती !!
जय श्री कृष्ण जी !