विघ्न विनाशक मंगलकारी।
तुलसी का पौधा गुणकारी।।
यह पावन परिवेश बनाता,
इसीलिए तो पूजा जाता,
तुलसी का बिरुआ करता है,
घर-आँगन की पहरेदारी।
तुलसी का पौधा गुणकारी।।
वातावरण सुगन्धित करता,
संस्कार जीवन में भरता,
पूजा के प्रसाद में होती,
तुलसी जी की भागीदारी।
तुलसी का पौधा गुणकारी।।
तुलसी कलयुग की संजीवन,
माला होती इसकी पावन,
करती है मन को अविकारी।
तुलसी का पौधा गुणकारी।।
रोग-शोक भी निकट न आये,
सरदी-खाँसी दूर भगाए,
लहर-लहर लहराती जाती,
प्रणिमात्र की है हितकारी।
तुलसी का पौधा गुणकारी।।
अपना जीवन धन्य बनाओ।
तुलसी के बिरुए उपजाओ।
घर का वैद्य इसे ही कहते,
दूर भगाता यह बीमारी।
तुलसी का पौधा गुणकारी।।
|
"उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
Linkbar
फ़ॉलोअर
शनिवार, 2 सितंबर 2017
गीत "तुलसी का बिरुआ गुणकारी" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
-
नये साल की नयी सुबह में, कोयल आयी है घर में। कुहू-कुहू गाने वालों के, चीत्कार पसरा सुर में।। निर्लज-हठी, कुटिल-कौओं ने,...
-
कुहरे ने सूरज ढका , थर-थर काँपे देह। पर्वत पर हिमपात है , मैदानों पर मेह।१। -- कल तक छोटे वस्त्र थे , फैशन की थी होड़। लेक...
-
सपना जो पूरा हुआ! सपने तो व्यक्ति जीवनभर देखता है, कभी खुली आँखों से तो कभी बन्द आँखों से। साहित्य का विद्यार्थी होने के नाते...
अति सुंदर गीत।
जवाब देंहटाएंतुलसी का महात्म्य समझाती सामयिक रचना। समाजोपयोगी है आज तुलसी की चर्चा। वायरल संक्रमण में तुलसी का प्रभाव वैज्ञानिक तौर पर स्थापित हो चुका है। हमारी संस्कृति का अंग है तुलसी। बधाई।
जवाब देंहटाएं