|
रखना सोच-विचार कर, लोगों से अनुबन्ध।
कच्चे धागे की तरह, होते हैं सम्बन्ध।।
उपनिवेश का आदमी, बन बैठा उपवेश्य।
खाना-पीना-खेलना, अब उसका उद्देश्य।।
दाँव-पेंच में तो नहीं, होता कोई दक्ष।
पारदर्शिता से रखो, न्यायालय में पक्ष।।
पहले जैसा तो नहीं, रहा जगत में काम।
काम-काम में हो रहा, मानव अब बदनाम।।
बदल गयीं है नीतियाँ, बदल गये अब ढंग।
देख मनुज का आचरण, गिरगिट भी है दंग।।
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल सोमवार (01-10-2018) को "राधे ख्यालों में खोने लगी है" (चर्चा अंक-3111) पर भी होगी।
जवाब देंहटाएं--
चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
--
हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
सादर...!
राधा तिवारी
सम्बन्ध कच्चे धागे से ही रहते हैं उम्र भर ... लाजवाब दोहा ...
जवाब देंहटाएंऔर भी सभी दोहे बेहतरीन हैं ...
बहुत ही सुन्दर दोहे आदरणीय
जवाब देंहटाएंरखना सोच-विचार कर, लोगों से अनुबन्ध।
जवाब देंहटाएंकच्चे धागे की तरह, होते हैं सम्बन्ध।।
उपनिवेश का आदमी, बन बैठा उपवेश्य।
खाना-पीना-खेलना, अब उसका उद्देश्य।।
दाँव-पेंच में तो नहीं, होता कोई दक्ष।
पारदर्शिता से रखो, न्यायालय में पक्ष।।
पहले जैसा तो नहीं, रहा जगत में काम।
काम-काम में हो रहा, मानव अब बदनाम।।
बदल गयीं है नीतियाँ, बदल गये अब ढंग।
देख मनुज का आचरण, गिरगिट भी है दंग।।
बहुत सुन्दर अति -उत्कृष्ट रचना शास्त्री जी की :
शिव भक्ति ने देखिये ,बदले कितने रंग ,
राहुल को चढ़ने लगी बिना पिए ही भंग।
kabeerjio.blogspot.com
बहुत सुन्दर
जवाब देंहटाएं