त्यौहारों की धूम मची है, पर्व नया-नित आता है। परम्पराओं-मान्यताओं की, हमको याद दिलाता है।। उत्सव हैं उल्लास जगाते, सूने मन के उपवन में, खिल जाते हैं सुमन बसन्ती, उर के उजड़े मधुवन में, जीवन जीने की अभिलाषा, को फिर से पनपाता है। परम्पराओं-मान्यताओं की, हमको याद दिलाता है।। भावनाओं की फुलवारी में ममता, नेह जगाती है रिश्तों-नातों की दुनिया, साकार-सजग हो जाती है, बहना के हाथों से भाई, रक्षासूत्र बँधाता है। परम्पराओं-मान्यताओं की, हमको याद दिलाता है।। क्रिसमस, ईद-दिवाली हो, या बोधगया बोधित्सव हो, महावीर स्वामी, गांधी के, जन्मदिवस का उत्सव हो, एक रहो और नेक रहो का शुभसन्देश सुनाता है। परम्पराओं-मान्यताओं की, हमको याद दिलाता है।। |
"उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
Linkbar
फ़ॉलोअर
गुरुवार, 27 अक्तूबर 2011
"पर्व नया-नित आता है" ( डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री "मयंक")
-
नये साल की नयी सुबह में, कोयल आयी है घर में। कुहू-कुहू गाने वालों के, चीत्कार पसरा सुर में।। निर्लज-हठी, कुटिल-कौओं ने,...
-
कुहरे ने सूरज ढका , थर-थर काँपे देह। पर्वत पर हिमपात है , मैदानों पर मेह।१। -- कल तक छोटे वस्त्र थे , फैशन की थी होड़। लेक...
-
सपना जो पूरा हुआ! सपने तो व्यक्ति जीवनभर देखता है, कभी खुली आँखों से तो कभी बन्द आँखों से। साहित्य का विद्यार्थी होने के नाते...
सुन्दर प्रस्तुति
जवाब देंहटाएंदिवाली, भाई दूज एवम नव वर्ष की शुभकामनायें
सुन्दर प्रस्तुति
जवाब देंहटाएंदिवाली, भाई दूज एवम नव वर्ष की शुभकामनायें
पर्वों में बस प्यार छिपा हो।
जवाब देंहटाएंपरंपराओं मान्यताओं की याद हमें दिलाता है ..
जवाब देंहटाएंसही है !!
"पर्व नया-नित आता जाता" उच्चारण पर लिखा
जवाब देंहटाएंजो कहीं कोई याद करता ,थके क़दमों से दिखा
बिखरे बिखरे विचार कुछ हैं, वो दिल से रहा बता |
दिग्भ्रमित सी देख दिशाएँ, अब बदली रही सता ||
आपकी उत्कृष्ट पोस्ट का लिंक है क्या ??
आइये --
फिर आ जाइए -
अपने विचारों से अवगत कराइए ||
शुक्रवार चर्चा - मंच
http://charchamanch.blogspot.com/
"उत्सव हैं उल्लास जगाते,
जवाब देंहटाएंसूने मन के उपवन में,
खिल जाते हैं सुमन बसन्ती,
उर के उजड़े मधुवन में,
जीवन जीने की अभिलाषा,
को फिर से पनपाता है।
परम्पराओं-मान्यताओं की,
हमको याद दिलाता है।"
शब्द-सुमन से सज्जित रचना पढ़ कर
मन आनंदित हो जाता है,
ग्यान हमे मिल जाता है……गोवर्धन पूजा की बहुत बहुत बधाई
सुन्दर भावान्वेषण उत्कृष्ट रचना
जवाब देंहटाएंआपको दीपावली,भाईदूज एवं नववर्ष की ढेरों शुभकामनाएं !
सुन्दर प्रस्तुति
जवाब देंहटाएंआपको दीपावली,भाईदूज की ढेरों शुभकामनाएं..
सभी त्योहारों का बहुत सुन्दर समन्वय किया है……………आपको भी सभी त्योहारो की हार्दिक बधाई।
जवाब देंहटाएंजैसे आपने भारते के उत्सवों का खाका भी खींच दिया है। बहुत अच्छा।
जवाब देंहटाएं*दीवाली*गोवर्धनपूजा*भाईदूज*बधाइयां ! मंगलकामनाएं !
जवाब देंहटाएंईश्वर ; आपको तथा आपके परिवारजनों को ,तथा मित्रों को ढेर सारी खुशियाँ दे.
माता लक्ष्मी , आपको धन-धान्य से खुश रखे .
यही मंगलकामना मैं और मेरा परिवार आपके लिए करता है .
त्योहारों की सुन्दर प्रस्तुति
जवाब देंहटाएंदिवाली, भाई दूज एवम नव वर्ष की शुभकामनायें
इन त्य्हारों में जीवन का आनद है ... गोवर्धन पूजा और भौया दूज की बधाई ....
जवाब देंहटाएंbahut sundar kavita shastri ji.
जवाब देंहटाएंबहुत ही सुन्दर!
जवाब देंहटाएंसच में पर्व त्यौहार हमें, परम्पराओं और मान्यताओं की याद तो दिलाते ही हैं, और हमारी यादें भी उन से जुड जाती है|और आगे कुछ और विशेष करने का उत्साह दे जाती है|
सुंदर प्रस्तुति।
जवाब देंहटाएंबढ़िया प्रस्तुति
जवाब देंहटाएंway4host
RajputsParinay
खुबसूरत प्रस्तुति ||
जवाब देंहटाएंआभार महोदय |
शुभकामनायें ||
बहुत अच्छा लिखा है आपने।..सुंदर छंद।
जवाब देंहटाएंअति सुन्दर.....
जवाब देंहटाएंशुभकामनाएं...
tyohaaron par bahut sudar prastuti.
जवाब देंहटाएं