!! शुभ-दीपावली !! रोशनी का पर्व है, दीपक जलायें। नीड़ को नव-ज्योतियों से जगमगायें।। बातियाँ नन्हें दियों की कह रहीं, इसलिए हम वेदना को सह रहीं, तम मिटाकर, हम उजाले को दिखायें। नीड़ को नव-ज्योतियों से जगमगायें।। डूबते को एक तृण का है सहारा, जीवनों को अन्न के कण ने उबारा, धरा में धन-धान्य को जम कर उगायें। नीड़ को नव-ज्योतियों से जगमगायें।। जेब में ज़र है नही तो क्या दिवाली, मालखाना माल बिन होता है खाली, किस तरह दावा उदर की वो बुझायें। नीड़ को नव-ज्योतियों से जगमगायें।। आज सब मिल-बाँटकर खाना मिठाई, दीप घर-घर में जलाना आज भाई, रोज सब घर रोशनी में झिलमिलायें। नीड़ को नव-ज्योतियों से जगमगायें।। |
---|
"उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

नीड को नव ज्योतियों से जगमगाएं।
जवाब देंहटाएंआपको दीपावली की शुभकामनाएं।
----------
डिस्कस लगाएं, सुरक्षित कमेंट पाएँ
बातियाँ नन्हें दियों की कह रहीं,
जवाब देंहटाएंइसलिए हम वेदना को सह रहीं,
तम मिटाकर, हम उजाले को दिखायें।
नीड़ को नव-ज्योतियों से जगमगायें।।
sundar sabda ...deepavali ki shubhkamnayen.
रोशनी का पर्व है, दीपक जलायें।
जवाब देंहटाएंनीड़ को नव-ज्योतियों से जगमगायें।।
बढ़िया..कविता...दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ
शुभकामनाएं.
जवाब देंहटाएंआपको दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
जवाब देंहटाएंरामराम.
शास्त्री जी ......
जवाब देंहटाएंधनतेरस और दीपावली की मंगल कामनाएं ...........
bahut sundar prerit karti kavita.
जवाब देंहटाएंdipawali ki hardik shubhkamnayein
जेब में ज़र है नही तो क्या दिवाली,
जवाब देंहटाएंमालखाना माल बिन होता है खाली,
किस तरह दावा उदर की वो बुझायें।
नीड़ को नव-ज्योतियों से जगमगायें।।
बहुत सुन्दर ,आपको दीपावली की शुभकामनाएं !
आपको और आपके परिवार को धनतेरस और दीपावली की मंगल कामनाएं!
जवाब देंहटाएंजेब में ज़र है नही तो क्या दिवाली,
जवाब देंहटाएंमालखाना माल बिन होता है खाली,
किस तरह दावा उदर की वो बुझायें।
नीड़ को नव-ज्योतियों से जगमगायें।
सुन्दर दीपावली की शुभकामनाये .
दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामना...
जवाब देंहटाएंaapko deepawali ki haardik shubhkaamnayen......
जवाब देंहटाएंबहुत सुंदर कविता जी
जवाब देंहटाएंआप को ओर आप के परिवार को दिपावली की शुभकामानायें.
शास्त्री जी ऊपर वाली फ़ोटू ने आप के ब्लांग पर गडबड कर दी लगती हैआप इसे थोडी छोटी कर के लगाये तो अच्छा लगेगा.
बहुत ही सुंदर रचना लिखा है आपने!दीपावली की शुभकामनायें आपको एवं आपके परिवार को!
जवाब देंहटाएंदीपावली, गोवर्धन-पूजा और भइया-दूज पर आपको ढेरों शुभकामनाएँ!
जवाब देंहटाएं