|
"उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
Linkbar
फ़ॉलोअर
-
नये साल की नयी सुबह में, कोयल आयी है घर में। कुहू-कुहू गाने वालों के, चीत्कार पसरा सुर में।। निर्लज-हठी, कुटिल-कौओं ने,...
-
कुहरे ने सूरज ढका , थर-थर काँपे देह। पर्वत पर हिमपात है , मैदानों पर मेह।१। -- कल तक छोटे वस्त्र थे , फैशन की थी होड़। लेक...
-
सपना जो पूरा हुआ! सपने तो व्यक्ति जीवनभर देखता है, कभी खुली आँखों से तो कभी बन्द आँखों से। साहित्य का विद्यार्थी होने के नाते...
बावफा के लिए तो नियम हैं बहुत,
जवाब देंहटाएंबेवफाई का कोई नही तन्त्र है।
सर्प के दंश की तो दवा हैं बहुत,
आदमी के डसे का नही मन्त्र है।।
बहुत बढ़िया गीत...
साधुवाद
एक-एक लफ़्ज़ उस वक़्त की सच्चाई को बयान करता है जिसमें हम जी रहे हैं। इस गीत की जितनी भी प्रशंसा की जाए, अपर्याप्त ही रहेगी।
जवाब देंहटाएंयथार्थ के धरातल पर हृदयस्पर्शी सृजन।
जवाब देंहटाएंवक्त की सच्चाई दर्शाती पंक्तियाँ... आभार....
जवाब देंहटाएंयथार्थपर चोट करती सार्थक रचना , सादर शुभकामनाएं।
जवाब देंहटाएंबेवफाई का कोई मन्त्र नहीं। मयंक जी बहुत ही सुंदर व्यंग।कलम चलती रहे इसी तरह, धार भी पैनी रहे इसी तरह।धन्यवाद।
जवाब देंहटाएंबहुत सटीक , सामयिक , सशक्त गीत !
जवाब देंहटाएंबधाई !@
सही चित्रण करती सार्थक सृजन आदरणीय सर,सादर नमन
जवाब देंहटाएंबावफा के लिए तो नियम हैं बहुत,
जवाब देंहटाएंबेवफाई का कोई नहीं तन्त्र है।
सर्प के दंश की तो दवा हैं बहुत,
आदमी के डसे का नहीं मन्त्र है।।
--
गन्ध देना ही है पुष्प का व्याकरण,
दूध देना ही है गाय का आचरण,
तोल और माप के तो हैं मीटर बहुत,
प्यार को नापने का नहीं यन्त्र है।
आदमी के डसे का नही मन्त्र है।।
--
ईद, होली, दिवाली के त्यौहार में,
दम्भ की है मिलावट भरी प्यार में,
आ बसी हैं विदेशों की पागल पवन,
छल-कपट से भरा आज जनतन्त्र है।
आदमी के डसे का नही मन्त्र है।।
--
नींव कमजोर पर हैं इमारत खड़ी,
शून्य से हो रहीं हैं इबारत बड़ी,
राम के राज में चोर-डाकू बहुत,
झूठ आजाद है, सत्य परतन्त्र है।
आदमी के डसे का नही मन्त्र है।।
हमारे समय की साक्षी नीतिपरक सार्थक प्रासंगिक रचना रूप चंद्र शास्त्री मयंक की।