इंसानों की बोली
में, ईमान बदलते देखे हैं।
धनवानों की झोली
में, सामान बदलते देखे हैं।।
सौंपे थे हथियार युद्ध में, अरि को सबक सिखाने को,
उनका ही मुँह मोड़
दिया, अपनों को घाव खिलाने को,
गद्दारों की गोली
में, संधान बदलते देखे हैं।
धनवानों की झोली
में, सामान बदलते देखे हैं।।
भार पाला दिखा जिधर,
उस अचानक जा फिसले,
माना था जिनको अपना,
वो थाली के बैंगन निकले,
मक्कारों की टोली
में, मैदान बदलते देखे हैं।
धनवानों की झोली
में, सामान बदलते देखे हैं।।
किस पर करें भरोसा,
अब कोई भी धर्म-इमान नहीं,
अपने और पराये की,
दुनिया में कुछ पहचान नहीं,
अरमानों की डोली
में, मेहमान बदलते देखे हैं।
धनवानों की झोली
में, सामान बदलते देखे हैं।।
जीवन की आपाधापी
में, झंझावात बहुत फैले हैं,
उजले-उजले तन वालों
के, अन्तस तो मैले-मैले हैं,
रंगों की रंगोली
में, परिधान बदलते देखे हैं।
धनवानों की झोली
में, सामान बदलते देखे हैं।।
साग-दाल को छोड़,
अमानुष भोजन को अपनाया है,
लुप्त हो गयी सत्य
अहिंसा, हिंसा का युग आया है,
नादानों की होली
में, अनुपान बदलते देखे हैं।
धनवानों की झोली
में, सामान बदलते देखे हैं।।
बाहुबली हैं
सत्ताधारी, हरिश्चन्द्र लाचार हुए,
लोकतन्त्र के
दरवाजे पर, पढे-लिखे बेकार हुए,
बलवानों की खोली
में, दरबान बदलते देखे हैं।
धनवानों की झोली
में, सामान बदलते देखे हैं।।
|
"उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
Linkbar
फ़ॉलोअर
मंगलवार, 15 अप्रैल 2014
"गीत-दरबान बदलते देखे हैं" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
-
नये साल की नयी सुबह में, कोयल आयी है घर में। कुहू-कुहू गाने वालों के, चीत्कार पसरा सुर में।। निर्लज-हठी, कुटिल-कौओं ने,...
-
कुहरे ने सूरज ढका , थर-थर काँपे देह। पर्वत पर हिमपात है , मैदानों पर मेह।१। -- कल तक छोटे वस्त्र थे , फैशन की थी होड़। लेक...
-
सपना जो पूरा हुआ! सपने तो व्यक्ति जीवनभर देखता है, कभी खुली आँखों से तो कभी बन्द आँखों से। साहित्य का विद्यार्थी होने के नाते...
बहुत बढ़िया :)
जवाब देंहटाएं-सुंदर रचना...
जवाब देंहटाएंआपने लिखा....
मैंने भी पढ़ा...
हमारा प्रयास हैं कि इसे सभी पढ़ें...
इस लिये आप की ये खूबसूरत रचना...
दिनांक 17/04/ 2014 की
नयी पुरानी हलचल [हिंदी ब्लौग का एकमंच] पर कुछ पंखतियों के साथ लिंक की जा रही है...
आप भी आना...औरों को बतलाना...हलचल में और भी बहुत कुछ है...
हलचल में सभी का स्वागत है...
समय का संकट यही है -किसी पर किसी का बस नहीं !
जवाब देंहटाएं