देख खेत में अन्न को, हर्षित
हुए किसान। होली के प्रिय पर्व पर, करते सब अभिमान।। चमत्कार को देखकर, उतर गया उन्माद। जली होलिका आग में, बचा
भक्त प्रहलाद।। -- होली में करना नहीं, मर्यादा को भंग। जो लगवायें प्यार से, उन्हें
लगाना रंग।। -- दहीबड़े-पापड़ सजे, गुझिया
का मिष्ठान। रंग-गुलाल लगा सभी, गाते
होली गान।। -- होली के त्यौहार के, बहुत
निराले ढंग। जुगलबन्दियाँ कर रहे, ढोलक और मृदंग।। -- मद्यपान करना नहीं, कभी न पीना भंग। दूर करे दुर्गन्ध को, एला और लवंग।। -- कुछ घण्टों का खेल है, होली में हुड़दंग। अपनों की मत काटना, उड़ती हुई पतंग।। -- रंग-बिरंगे हो रहे, गोरे-श्यामल
गाल। हँसी-ठिठोली कर रहे, राधा
सँग गोपाल।। -- कुर्ता होली खेलता, अंगिया
के सँग आज। रँगा प्यार के रंग में, अपना
देश-समाज।। -- गाँजा-भाँग शराब का, होता है उपयोग। होली के त्यौहार में, बौराये हैं लोग।। -- होली अब होली हुई, छोड़
गयी सन्देश। भस्म बुराई को करो, निर्मल हो परिवेश।। -- |
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
जी नमस्ते ,
जवाब देंहटाएंआपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल शुक्रवार (१८ -०३ -२०२२ ) को
'होली के प्रिय पर्व पर करते सब अभिमान'(चर्चा अंक-४३७२) पर भी होगी।
आप भी सादर आमंत्रित है।
सादर
बहुत ही सुन्दर, होली की ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई आप सब को। राधे राधे।
जवाब देंहटाएं