|
बस्तियों में आ गये हैं, छोड़कर वन की डगर
आदमी
से बन गये हैं, जंगलों के जानवर
सादगी
की आदतें, कैसे सलामत अब रहें
झूठ
के वातावरण में, पा गये हैं सब हुनर
सिर
छिपाने को कहाँ, ये मूक प्राणी जायेंगे,
बीहड़ों
में बन गये हैं, कंकरीटों के नगर
बिलबिलाते
भूख से, ये कब तलक भूखे रहें
खा
रहे ताज़ा निवाला, आदमी से छीनकर
साथ
रहना है
तो फिर, निर्भीक ही बन कर रहें
खौफ़
के साये में होगी, ज़िन्दग़ी कैसे बसर
सिर
छिपाने के लिए तो, आशियाना चाहिए
आदमी
ने जानवर को, कर दिया है दर-ब-दर
बहरूपियों
के देश में, चेहरा छिपायें हैं सभी
मार
डालेंगे दरिन्दे, “रूप” असली जानकर
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

जवाब देंहटाएंचहुँ कोत छल छंद छाए, ए काल बयस ए देस ।
घट घट में रावन बसे, भरे राम के भेस ।१३२४।
भावार्थ : -- इस समय इस देश की परिस्थितियां ऐसी है, कि चारों दिशाओं में छलकपट ही छाया है । देह देह में रावण का वास है भेष उसने प्रभु श्रीराम का भरा है ॥
बहुत सुन्दर पंक्तियाँ, सत्य बताती।
जवाब देंहटाएं''आदमी से बन गये हैं, जंगलों के जानवर''
जवाब देंहटाएंवाह वाह आदरणीय क्या उम्दा बात कही है। बहुत खूब
''बहरूपियों के देश में, चेहरा छिपायें हैं सभी
मार डालेंगे दरिन्दे, “रूप” असली जानकर''
समाज की असलियत सामने रख दी इस ग़ज़ल में आपने। बहुत बहुत बधाई इस लाज़वाब ग़ज़ल के लिए।
सादर
सार्थकता लिये सशक्त अभिव्यक्ति
जवाब देंहटाएंबस्तियों में आ गये हैं, छोड़कर वन की डगर
जवाब देंहटाएंआदमी से बन गये हैं, जंगलों के जानवर
सादगी की आदतें, कैसे सलामत अब रहें
झूठ के वातावरण में, पा गये हैं सब हुनर...
उच्चारण
बहुत सशक्त प्रस्तुति मनोहर झरबेरियों की चुभन लिए