चुम्बन दिवस (KISS-DAY) -- चुम्बन का दिन आ गया, कर लो सच्चा प्यार। बिना मोल के जो मिले, चुम्बन वो उपहार।१। चुम्बन-आलिंगन नहीं, होता सच्चा प्यार। दिल से दिल के मिलन का, खिसक रहा आधार।२। जीत रही है वासना, हार रहा है
प्यार। अब चुम्बन के नाम पर, होते पापाचार।३। छोटी-छोटी बात पर, होता है तकरार। पावन-चुम्बन बन गया, अब केवल व्यापार।४। चुम्बन करके अनबुझी, बुझा रहे सब प्यास। जीवनचर्या का कहीं, हुआ नहीं आभास।५। अपनाओ निज सभ्यता, छोड़ विदेशी ढंग। परिणय करके कीजिए, जीवन भर का संग।६। सबसे अच्छा विश्व में, अपना भारत देश। नैसर्गिक अनुभाव के, सजे यहाँ परिवेश।७। कामुकता-अश्लीलता, बढ़ती जग में आज। झुठे चुम्बन से हुआ, दूषित देश समाज।८। एक दिवस की प्रतिज्ञा, एक दिवस का प्यार। एक दिवस का चूमना, पश्चिम के किरदार।९। भूल गये हैं लोग अब, माँ का प्यार-ममत्व। बढ़ता जाता देश में, कृत्रिम प्रेम-घनत्व।१०। चुम्बन के व्यापार का, कैसे मिटे
कलंक। गंगा जी में आ गयी, अब तो दूषित-पंक।११। -- नहीं आचरण शुद्ध है, लुप्त हो गये बुद्ध। दुनियाभर में ज्ञान की, धार हुई अवरुद्ध।१२। मन में तो है मलिनता, तन में भरी
सुगन्ध। चुम्बन तक सीमित हुए, नवयुग में
सम्बन्ध।१३। |
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
केवल संयत और शालीन टिप्पणी ही प्रकाशित की जा सकेंगी! यदि आपकी टिप्पणी प्रकाशित न हो तो निराश न हों। कुछ टिप्पणियाँ स्पैम भी हो जाती है, जिन्हें यथासम्भव प्रकाशित कर दिया जाता है।