जिन्दगी है तो उलझन-झमेले
रहेंगे। वेदनाओं के सँग सुख के मेले
रहेंगे।। -- जिन्दगानी बिना कुछ नही
है धरा, आसमाँ भी नहीं है नहीं है
धरा, जिन्दगी में भरे खेल-खेले
रहेंगे। वेदनाओं के सँग सुख के मेले
रहेंगे।। -- हमको जीवन मिला तो वतन भी
मिला, एक तन भी मिला एक मन भी
मिला, शुद्ध कितने भी हों फिर
भी मैले रहेंगे। वेदनाओं के सँग सुख के मेले
रहेंगे।। -- प्रेम का रोग है,
योग है भोग है, दान है पुण्य है साथ में
लोभ है, स्वार्थ के साथ में आज चेले रहेंगे। वेदनाओं के सँग सुख के मेले
रहेंगे।। -- बस्तियाँ हैं घनी किन्तु
जंगल भी है, प्रीत है मीत है किन्तु
दंगल भी हैं, लोग मधु से भरे पर विषैले
रहेंगे। वेदनाओं के सँग सुख के मेले
रहेंगे।। रूप है रंग है पर अलग ढंग
है, छा रहा है नशा जिन्दगी
दंग है, भीड़ में आदमी तो अकेले
रहेंगे। वेदनाओं के सँग सुख के मेले
रहेंगे।। -- |
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
(01%20copy.jpg)
लोग मधु से भरे पर विषैले रहेंगे।
जवाब देंहटाएंवेदनाओं के सँग सुख के मेले रहेंगे।।
सच्चाई से रु ब रु कराता गीत ।
सुंदर प्रस्तुति.
जवाब देंहटाएंधूप और छाँव हमेशा साथ चलेंगे । किनारे अलग हैं पर समानांतर रहेंगे । स्मरण कराने के लिए आपका हार्दिक आभार शास्त्री जी । "हमारी वाणी" का विजेट काम नहीं कर रहा हमारे ब्लॉग पर । इस पेज से भी लाॅग इन नहीं हो रहा । कृपया मार्गदर्शन कीजिए ।
जवाब देंहटाएंगहन भावाभिव्यक्ति !! बहुत सुंदर !!
जवाब देंहटाएं