दिल बहकने लगा आज ज़ज़्बात में -- शायद रिश्ता हो उनसे किसी जन्म का वो रहे होंगे अपने कभी साथ में -- प्यार तो एक शतरंज का खेल है हमको आने लगा है मज़ा मात में -- प्रीत बिकती नहीं है किसी हाट में ये तो दिलवर ही देते हैं सौगात में -- नग़मगी ख़्वाब हम हैं सजाये हुए वो ही छाये हुए हैं ख़यालात में -- हमने देखा है दिल “रूप” देखा नहीं बन्द हैं हम तो दिल की हवालात में -- |
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

बेहद खूबसूरत ग़ज़ल
जवाब देंहटाएंबहुत सुंदर रचना! नग़मगी ख़्वाब हम हैं सजाये हुए
जवाब देंहटाएंवो ही छाये हुए हैं ख़यालात में
--- ये शेर सबसे अच्छा लगा।
वाह। क्या बात है।
जवाब देंहटाएंप्यार तो एक शतरंज का खेल है
हमको आने लगा है मज़ा मात में
सच में, प्रेम तो देने का, परास्त हो जाने का ही व्यवहार है।
भावपूर्ण, वाह!
जवाब देंहटाएंप्रीत बिकती नहीं है किसी हाट में
जवाब देंहटाएंये तो दिलवर ही देते हैं सौगात में
वाह!!!
बहुत ही लाजवाब दोहे ।