भावनाओं का अचानक भर गया तालाब है
देशभक्ति का वतन में आ गया सैलाब है
अब खुशी पसरी हुई दीवारों दर चहके हुए
जगमगाते हैं मिनारें सज गयी मेहराब है
मानता लोहा हमारा आज सारा ही जहाँ
अपने हुनर की देश में कारीगरी नायाब है
देखकर ऐसी बुलन्दी बहुत सदमा है वहाँ
दुश्मनों को तो हमारे लग गया जुल्लाब है
सिंध और पख्तून के बदले हुए सुर लग रहे
अब पड़ोसी देश में सुलगा हुआ पंजाब है
दहशतों के साये में जनता जहाँ पर जी रही
भीख में मिलता नहीं संसार में अलकाब है
अब चिरागों में नहीं बाकी बचा कुछ तेल है
रौशनी देती नहीं अब ‘रूप’ की महताब है
|
| "उच्चारण" 1996 से समाचारपत्र पंजीयक, भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा पंजीकृत है। यहाँ प्रकाशित किसी भी सामग्री को ब्लॉग स्वामी की अनुमति के बिना किसी भी रूप में प्रयोग करना© कॉपीराइट एक्ट का उलंघन माना जायेगा। मित्रों! आपको जानकर हर्ष होगा कि आप सभी काव्यमनीषियों के लिए छन्दविधा को सीखने और सिखाने के लिए हमने सृजन मंच ऑनलाइन का एक छोटा सा प्रयास किया है। कृपया इस मंच में योगदान करने के लिएRoopchandrashastri@gmail.com पर मेल भेज कर कृतार्थ करें। रूप में आमन्त्रित कर दिया जायेगा। सादर...! और हाँ..एक खुशखबरी और है...आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |

अति सुंदर !
जवाब देंहटाएंआपकी इस प्रस्तुति का लिंक 10.10.19 को चर्चा मंच पर चर्चा -3484 में दिया जाएगा
जवाब देंहटाएंधन्यवाद